हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने देह व्यापार का रैकेट चला रहे महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. साथ ही तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, नादौन के सोनू होटल होटल में यह गंदा काम चल रहा था. हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने महिला और होटल मालिक को गिरफ्तार किया है. कांगड़ा के भड़ोली निवासी सरला देवी उर्फ माता यह रैकेट चला रही थी. पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही थी. हमीरपुर पुलिस केस विशेष टीम ने पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है.
महिला सरला देवी उर्फ माता पिछले कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी. महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया था. क्लाइंट बनकर टीम मंगलवार देर रात सोनू होटल पहुंची थी. आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की टीम जल्द ही अदालत में पेश करेगी.
आपके शहर से (हमीरपुर)

IAS के करोड़पति पिता घर छोड़कर वृद्धाश्रम पहुंचे रहने, रोते हुए कहा- घर में नहीं मिलता सम्मान

UPUMS Recruitment 2023: मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, 1.42 लाख है सैलरी

2000 रुपये की नोटबंदी का झांसी की महिलाओं ने निकाला अनोखा तोड़, कर रही हैं यह स्मार्ट काम

Gold-Silver Price Today: वाराणसी में ठहर गया सोना, चांदी भी लुढ़का, चेक करें आज के दाम

Date of Birth Row: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने मां को भी कोर्ट में घसीटा, सिविल याचिका में CBSE समेत इन्हें नोटिस

UP News: 1988 बैच के IPS विजय कुमार यूपी के नए कार्यवाहक DGP, आरके विश्वकर्मा आज हो रहे रिटायर

मेरठ वन विभाग की अनोखी मुहिम, ऐतिहासिक पेड़ों को दिला रहा विरासत का दर्जा

Ghaziabad News: जून में होगी नगर निगम की पहली बैठक, ‘इंदिरापुरम’ हैंड ओवर का मुद्दा बनेगा हॉट टॉपिक

Greater Noida: फर्जी मार्कशीट लगाकर पाई मृतक आश्रित में नौकरी, 26 साल बाद खुला राज, अब होगी सैलरी की रिकवरी

आशिकी का ऐसा इलाज! जिला अस्पताल में भर्ती युवक को प्रेमिका ने चप्पलों से पीटा, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

कभी साइबेरियन पक्षियों का आशियाना हुआ करती थी यह झील, अफसरों की अनदेखी के चलते हो गई वीरान
इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम के 2 पुलिस जवान ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे. महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाए. इसके बाद महिला को पैसे दिए गए, तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के इजाजत दी. यहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थीं. इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में टीम गठित की गई थी. टीम में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे. इसी टीम ने जाल बिछाकर दलाल महिला आरोपी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था.
जल्द अदालत में पेश होंगे आरोपी
एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी महिला सरला देवी और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. मामले में इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने मंगलवार रात को होटल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
.
Tags: Hamirpur news, Himachal pradesh
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:14 IST








