बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला: आरोपी सुजय कृष्ण भद्र को ईडी ने गिरफ्तार किया, कहा- पूछताछ के दौरान नहीं कर रहे थे सहयोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में की गई अवैध नियुक्तियों में कथित संलिप्तता के आरोप में सुजय कृष्ण भद्र को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. सुजय कृष्ण भद्र को घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में यहां एजेंसी के कार्यालय में ईडी के अधिकारियों द्वारा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया.

ईडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘आज की पूछताछ के दौरान उन्होंने हमारे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया. हमने नौकरी घोटाले से जुड़े कुछ प्रासंगिक सवालों के जवाब पाने की बहुत कोशिश की.’ भद्र ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए थे. वह इससे पहले सीबीआई के सामने कई बार पेश हुए थे, जो भर्ती घोटाले की समानांतर जांच कर रही है.

तृणमूल कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, लेकिन सवाल किया कि क्या यह गिरफ्तारी कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास के टीएमसी में शामिल होने के राजनीतिक नैरिटिव से ध्यान भटकाने का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी पर 25 लाख रुपये जुर्माने के आदेश पर SC ने लगाई रोक, 10 जुलाई को अगली सुनवाई

हालांकि, भाजपा ने कहा कि यह स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है. राज्य भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘एसएससी घोटाले में यह अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है. कानून आखिरकार ‘मास्टरमाइंड’ और सबसे बड़े लाभार्थियों को पकड़ने के करीब पहुंच रहा है. भ्रष्टाचार में शामिल टीएमसी नेताओं की सूची लंबी है.’

 ” isDesktop=”true” id=”6370167″ >

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ‘टीएमसी के शीर्ष नेता सलाखों के पीछे होंगे.’

Tags: CBI, Enforcement directorate, Mamata Bannerjee, Teachers Recruitment Scam, West bengal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें