
नई दिल्ली (JNV Class 6th Result 2023, navodaya.gov.in). केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय देश के सबसे बेहतरीन सरकारी स्कूल माने जाते हैं (Government School Admission). दोनों में ही दाखिला बहुत मुश्किल से मिलता है. जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए 28 अप्रैल 2023 को एंट्रेंस टेस्ट हुआ था.
स्टूडेंट्स और अभिभावक बेसब्री से जेएनवी कक्षा 6वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं (JNVST Result 2023). जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं रिजल्ट navodaya.gov.in पर चेक किया जा सकेगा. ऑफिशियल पोर्टल पर स्कोर और पात्रता भी चेक कर सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि नवोदय समिति जून 2023 में ही रिजल्ट जारी करेगी (JNV Admission 2023).
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं रिजल्ट में क्या डिटेल्स मिलेंगी?
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं के रिजल्ट में स्टूडेंट्स को निम्नलिखित डिटेल्स मिलेंगी. रिजल्ट में अपने स्कोर के साथ ही इन डिटेल्स को भी अच्छी तरह से चेक कर लें-
1- उम्मीदवार का नाम
2- जन्म की तारीख
3- उम्मीदवार का रोल नंबर
4- उम्मीदवार की श्रेणी
5- लिंग
6- ब्लॉक कोड
7- केंद्र कोड और क्षेत्र
जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट कैसे चेक करें?
1- जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट चेक करने के लिए JNVST की ऑफिशियल वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाना होगा.
2- होमपेज पर एक्टिव नवोदय कक्षा 6 जेएनवीएसटी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3- एनवीएस कक्षा 6 चयन परीक्षा पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसी डिटेल्स एंटर करें.
4- फिर सबमिट पर क्लिक करें.
5- अब नवोदय विद्यालय (एनवीएस) कक्षा 6वीं का परिणाम 2023 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
फ्यूचर रेफरेंस के लिए नवोदय कक्षा 6वीं का परिणाम 2023 डाउनलोड कर रख लें.
इतनी सीटें हैं आरक्षित
जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर आरक्षित सीटों की जानकारी दी गई है (JNVST Reserved Seats). उसके मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए 75 फीसदी, पीडब्लूडी के लिए 3 फीसदी और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 1/3 सीटें आरक्षित की जाती हैं. रिजल्ट भी इसी के अनुसार तैयार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
आसान होगा विदेश में पढ़ाई का सपना, ऐसे निकलेगी पॉकेट मनी, इन बातों का रखें ख्याल
4 दिनों में है जेईई एडवांस परीक्षा, IIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें तैयारी
.
Tags: Government School, Jawahar Navodaya Vidayalaya
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:05 IST








