UPSC Result 2022: यूपीएससी में कितनी रैंक लाने पर बन सकते हैं IAS, IPS अथवा IFS ? जानिए यहां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSC Result 2022, UPSC Rank for IAS, IPS, IFS Posts: यूपीएससी की ओर से हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित किया गया है. जिसके तहत कुल 933 उम्मीदवारों का भारतीय सिविल सेवा पदों के लिए चयन किया गया है. लेकिन बहुत से उम्मीदवारों के मन में यह सवाल जरूर होता है कि, आखिर कितनी रैंक लाने पर आईएएस, आईपीएस अथवा आईएफएस की पोस्ट मिलती है. इससे जुड़ी जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं.

बता दें कि यूपीएससी की ओर से IAS, IPS, IFS पदों के लिए कोई पूर्व निर्धारित रैंक नहीं होती है. बल्कि यह कई चीज़ों पर निर्भर करती है. जैसे कि कुल कितने पद हैं, कितने उम्मीदवार हैं, कितना कट ऑफ गया है और कितने उम्मीदवारों ने किस पद के लिए प्राथमिकता भरी है. लेकिन इन पदों के लिए पिछले सालों की रैंक के आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि, किस रैंक तक लाने पर आपको कौन सी पोस्ट मिल सकती है.

2021 की रैंक वाइज पोस्ट
वर्ष 2021 कि यूपीएससी की परीक्षा में आईएएस पोस्ट के लिए जनरल वर्ग की लास्ट रैंक 77 थी. यानी 77 रैंक तक लाने वाले जनरल वर्ग के उम्मीदवार का सेलेक्शन आईएएस पोस्ट के लिए हुआ था. ऐसे ही EWS के लिए लास्ट रैंक 320, ओबीसी के लिए 338, एससी के लिए 502 एवं एसटी के लिए 547 थी. आईएफएस पोस्ट के लिए जनरल की लास्ट रैंक 88, EWS की 369, OBC के लिए 398, SC के लिए 517 एवं एसटी के लिए 600 थी. वहीं आईपीएस पद के लिए जनरल वर्ग की लास्ट रैंक 229, EWS के के लिए 513, ओबीसी की 489, एससी की 601 एवं एसटी के लिए 657 थी.

यूपीएससी सिविल सेवा 2021 लास्ट रैंक (General) लास्ट रैंक (EWS) लास्ट रैंक OBC लास्ट रैंक SC लास्ट रैंक ST
IAS 77 320 338 502 547
IFS 88 369 398 517 600
IPS 229 513 489 601 657

हांलाकि वर्ष 2021 में 685 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया था. इस साल उम्मीदवारों और पदों की संख्या अधिक है, इस वजह से लास्ट रैंक और भी अधिक रह सकती है.

ये भी पढ़ें-
UPSC Result 2022: दादा बनाते थे मिट्टी के बर्तन, पोता बना डिप्टी जेलर, फिर पास किया UPSC एग्जाम
Success Story: 8 महीने कोचिंग, 4 साल घर पर तैयारी, किसान के बेटे ने चौथे अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Tags: UPSC, Upsc exam, Upsc result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें