Budh Gochar 2023 Zodiac Effects: 7 जून को वृष में बुध का गोचर, 4 राशिवालों को नई नौकरी, धन लाभ, वेतन वृद्धि का योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वृष: बुध ग्रह का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए लिए इससे आपको लाभ होगा.
कन्या: वृष में बुध का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम दायक हो सकता है.

ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन जून 2023 में होने जा रहा है. 7 जून को शाम 07 बजकर 58 मिनट पर बुध का गोचर वृष राशि में होगा. वृष रा​शि में बुध 23 जून तक विद्यमान रहेगा और उसके बाद 24 जून को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेगा. 7 जून से 24 जून तक बुध वृष राशि में होगा. 21 जून को सुबह 04 बजकर 35 मिनट पर बुध वृष राशि में अस्त होगा. बुध अभी मेष राशि में है. बुध के राशि परिवर्तन से 4 राशिवालों को विशेष लाभ होगा. उनके करियर में उन्नति होगी और जीवन में खुशहाली आएगी. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं वृष में बुध गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव.

बुध गोचर 2023 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
वृष: बुध ग्रह का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए लिए इससे आपको लाभ होगा. आपकी राशि के लोगों पर किस्मत मेहरबान रहेगी. जिस काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. यश और कीर्ति भी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: जून में 6 राशिवालों को धन लाभ, रुपए की किल्लत होगी दूर, बैंक बैलेंस और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और उनके वेतन में वृद्धि भी हो सकती है. बिजनेस करने वालों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा. कुल मिलाकर बुध गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.

कन्या: वृष में बुध का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम दायक हो सकता है. जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनको जून में नई नौकरी मिल सकती है. वर्कप्लेस पर आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा, जिसकी सबलोग प्रशंसा करेंगे.

यह भी पढ़ें: 365 दिन बाद होगा सूर्य का मिथुन में गोचर, 4 राशिवालों का चमकेगा भाग्य, बड़ा पद और लाभ मिलेगा, सुख-समृद्धि बढ़ेगी

कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, इससे आप बहुत खुश होंगे. इस माह में आपकी आमदनी अच्छा होगी. धन लाभ से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. बिजनेस करने वालों को तरक्की का अवसर मिलेगा क्योंकि आपको कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है.

मकर: बुध का गोचर आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकता है. इस समय में किया गया निवेश आपको अच्छा धन लाभ कराएगा. भाग्य का भी साथ मिलने से सफलता में चार चांद लग जाएगा. करियर ग्रोथ के लिए यह समय अनुकूल है.

मीन: आपकी राशि के जातकों के लिए बुध गोचर खुशखबर देने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है और पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं. इससे घरवाले काफी खुश होंगे. बिजनेस में कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे. जून में आपको धन की कमी नहीं रहेगी. आर्थिक पक्ष पहले मजबूत होगा. भाग्य का साथ मिलेगा.

Tags: Astrology, Horoscope

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें