
आकाश कुमार/जमशेदपुर. झारखंड बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है. जमशेदपुर के श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र सुमित कुमार बोस ने कॉमर्स में 89.54 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है. सुमित को अकाउंट्स में 95, बीएमटी में 90, इंग्लिश में 89, बीएसटी में 89 और इकोनॉमिक्स में 84 मार्क्स मिले हैं. इसके साथ उसने कुल 447 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि जिले में कॉमर्स संकाय में सर्वाधिक हैं. वहीं, सुमित को इस कामयाबी के लिए दोस्त और रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं.
जमशेदपुर के सुंदर नगर के रहने वाले सुमित के पिता दीप्तेश कुमार बोस कॉमर्स के ट्यूशन टीचर हैं. वहीं, माता बुलू बोस गृहिणी हैं. बेटे की सफलता पर माता-पिता काफी खुश हैं. सुमित ने कहा कि पिता से कॉमर्स की पढ़ाई में काफी मदद मिली है. वहीं, मां शुरू से पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रही हैं. मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता और मेरे टीचर को जाता है.
सेल्फ स्टडी बनी ताकत
सुमित ने बताया कि वह 12वीं की परीक्षा के लिए रोजाना 5-6 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे. लास्ट समय तक कभी प्रेशर नहीं लिया है. कूल माइंड से नियमित पढ़ाई करने की वजह से जिले में टॉप किया है. साथ ही बताया कि उनको कंप्यूटर और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में काफी इंटरेस्ट है, इसलिए करियर इसी फील्ड में बनाना चाहता हूं.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 11:55 IST








