
हाइलाइट्स
iQOO भारत में तलाश रहा है गेमिंग ऑफिसर
CGO को 6 महीने काम करने पर मिलेंगे 10 लाख
CGO को देशभर के टॉप गेमर्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा
नई दिल्ली. अगर आप गेमिंग के दिवाने हैं और अपने फोन से दूर नहीं रह पाते हैं. तो हम आपको एक बेहद ही खास मौके के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, स्मार्टफोन कंपनी iQOO को एक चीफ गेमिंग ऑफिसर (CGO) की तलाश है. इस पोस्ट के लिए 6 महीने काम करने के बदले कंपनी 10 लाख रुपये देगी. ये मौका खासतौर पर मोबाइल गेमर्स के लिए है.
आपको बता दें कि इस पोस्ट के लिए केवल 18 से 25 साल के कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकेंगे. साथ कैंडिडेट्स का भारत का होना भी जरूरी होगा. इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को iQOO वेबसाइट में जाकर फॉर्म भरना होगा. एक बार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स की स्क्रीनिंग होगी. उनसे डिटेल्ड एप्लिकेशन ली जाएगी. एक गेमिंग राउंड और ऑडिशन होगा. अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 11 जून तय की गई है.
ये भी पढ़ें: बच्चों की तरह है ChatGPT! करता है टाइपिंग में गलतियां, बताओ तो बोल देता है- सॉरी!
चीफ गेमिंग ऑफिसर का क्या होगा काम?
CGO को iQOO फोन्स में गेम्स को एक्सपीरिएंस और रिव्यू कर वैल्यूबल इनसाइट्स देने होंगे. कंपनी ने कहा है कि iQOO के चीफ गेमिंग ऑफिसर को टीम के साथ-साथ देशभर के टॉप गेमर्स और गेमिंग कम्युनिटीज के साथ काम करने और एक्सपीरिएंस शेयर करने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: ये हैं 500 रुपये से भी कम में आने वाले स्मार्ट बल्ब, आवाज देने से होते हैं बंद-चालू, रंग भी बदलते हैं, पड़ोसी देखकर हो जाएंगे इंप्रेस!
चीफ गेमिंग ऑफिसर को गेमर्स के लिए कंप्लीट स्मार्टफोन पैकेज तैयार करने के लिए गेमिंग इनसाइट्स एक्सचेंज करने होंगे. इसमें गेमप्ले, गेमिंग स्टाइल, प्रेजेंटेशन और गेमिंग इंटरप्रिटेशन शामिल होंगे. साथ ही CGO को टॉप गेमर्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा.
.
Tags: 5G Smartphone, Game, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 11:45 IST








