जन्मदिन पर अधिकारी ले रहा था रिश्वत, ACB ने दबोच लिया, खुशियां हुई काफूर और उतर गया मुंह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाड़मेर की जसोल पंचायत का है मामला
अधिकारी परिवादी से आठ रुपये की रिश्वत ले रहा था
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके ठिकानों पर भी दबिश दी गई

बाड़मेर. जोधपुर एसीबी (ACB) टीम ने बाड़मेर के जसोल में भ्रष्टाचार  के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सहायक को गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti corruption bureau) ने यह कार्रवाई मंगलवार को की. यहां ग्राम विकास अधिकारी और सहायक सचिव को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. रिश्वत की यह राशि पट्‌टा बनाने की एवज में मांगी गई थी. उसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपियों के घर और ठिकानों पर भी दबिश दी. बताया जा रहा है कि मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी का जन्मदिन था.

एसीबी के अनुसार इस मामले में परिवादी से शिकायत मिली थी कि बालोतरा पंचायत समिति की जसोल ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार और सहायक सचिव उदाराम आबादी भूखंड का पट्‌टा बनाने के लिए 8 हजार रुपये की डिमांड कर रहे हैं. इस पर जोधपुर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया गया. सत्यापन में शिकायत सही पाई गई. उसके बाद एसीबी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मंगलवार को अपना जाल बिछाया.

कोटा: 16 साल की कोचिंग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, मेडिकल की तैयारी कर रही थी, परिजनों ने… 

आपके शहर से (बाड़मेर)

एसीबी ने पट्‌टों से संबंधित सभी पत्रावलियों को जब्त किया
एसीबी टीम की निरीक्षक अनु चौधरी ने परिवादी को रिश्वत की राशि देकर ग्राम पंचायत भेजा. वहां पर परिवादी ने जैसे ही उनको रिश्वत राशि दी तो वहां पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उनको दबोच लिया. जोधपुर ग्रामीण एसीबी की निरीक्षक अनु चौधरी के अनुसार आरोपियों के घरों और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है. वहीं पट्‌टों से संबंधित सभी पत्रावलियों को जब्त कर लिया गया है. ब्यूरो की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है.

एसीबी राजस्थान में ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कर रही है
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में एसीबी बीते काफी समय से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाइयां करके उनको जेल की सलाखों को पीछे पहुंचाने का काम रही है. इस कड़ी में कई बड़े अधिकारी भी एसीबी की चपेट में आ चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचार की बेल थमने की बजाय लगातार लंबी होती जा रही है. राजस्थान के भ्रष्टाचार के कई मामले राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रह चुके हैं.

Tags: Anti corruption branch, Barmer news, Crime News, Jodhpur News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें