JKCCE Exam: जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जान लें ये बात, आयु सीमा में मिलेगा बड़ा लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. JKCCE Exam: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए अधिकतम आयु सीमा तीन साल बढ़ा दी है. उपराज्यपाल के आदेश से सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा मौजूदा 32 वर्ष से बढ़ाकर 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु सीमा नियम में संशोधन, जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2018 के तहत किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इसी तरह, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 34 वर्ष से बढ़ाकर 37 वर्ष और 35 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी गई है. प्रशासन के आदेश के बाद प्रदेश के उम्मीदवारों को काफी राहत मिली है.

अधिकतम आयु सीमा में छूट को मंजूरी
गौरतलब है कि 10 मई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उम्मीदवारों की मांगों और कई प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधित्व के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट को मंजूरी दी थी. जिसके बाद अब इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इससे पहले ओपन मेरिट में आयु सीमा 32 साल, आरक्षित वर्ग और इन-सर्विस उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 34 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 35 साल निर्धारित थी.

ये भी पढ़ें-
UGC NET June 2023: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, कल तक जमा कर सकेंगे फीस
RBSE 5th Result 2023: 14 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, कल जारी होगा पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें