
विक्रम कुमार झा, पूर्णिया. मई के समाप्त होते होते मौसम फिर बदलने लगा है. अचानक तापमान बढ़ गया है. अभी लोगों को कितने दिन ये गर्मी झेलनी पड़ेगी इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार पूर्णिया में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. मंगलवार को ही मौसम ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी. लोग दिन और रातभर परेशान रहें. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आने वाला मौसम.
अगले 5 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी
जानकारी देते हुए पूर्णिया कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के मौसम वैज्ञानिक दयानिधि चौबे कहते हैं कि पूर्णिया में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी. उन्होंने कहा इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने तथा औसत अधिकतम नमी 20% और न्यूनतम नमी 10% रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 44 तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
10-15 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विश्लेषण के अनुसार, पूर्णिया में अगले 5 दिनों का मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है. साथ ही उस्ण लहर (लू )चलने का भी पूर्वानुमान है. सतह से हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी और वर्षा की भी कोई संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और इससे बचने की सलाह दी गई है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 11:29 IST








