युवक का रक्तरंजित शव मिलने से मचा हड़कम्प,सिर कूचकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी जिले में खेत में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई,लोगो ने सुबह खेत में शव देखा तो हड़कप मच गया,युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है,मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की है जहा एक 20 वर्षीय युवक का शव खेत में रक्तरंजित मिला है,युवक की ईट से सिर कूचकर हत्या की गई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना पर सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण सहित तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है,पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एक खेत में 20 वर्षीय युवक का शव मिला है,उसकी हत्या की गई है,मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,जांच की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें