लड़का या लड़की की नहीं हो रही है शादी? समस्तीपुर के इस मंदिर में करें देखा-सुनी, तय होगा रिश्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रितेश कुमार/समस्तीपुर. शादियों का मौसम आते ही हर माता-पिता को अपनी बेटी और बेटे के विवाह की फिक्र होने लगती है. ऐसे में देखा जाता है कि कई बार लड़के और लड़की की शादी के लिए कई रिश्ते आते हैं, लेकिन शादी तय नहीं हो पाती. ऐसे में उन लड़कों और लड़कियों के माता-पिता को अधिक चिंता सताने लगती है, मगर अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आपके बेटा या बेटी का विवाह तय नहीं हो पा रहा है तो घबराएं नहीं. बिहार के समस्तीपुर के खाटू श्याम मंदिर में देखा-सुनी करवाते ही रिश्ता पक्का हो जाता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मान्यता है कि यहां जो शादी की बात होती है वो तय हो जाती है. इसलिए यदि लड़का और लड़की की शादी नहीं हो पा रही है, तो घबराएं नहीं? समस्तीपुर के खाटू श्याम मंदिर में लड़का और लड़की की शादी की देखा-सुनी करवाते ही उनकी शादी तय हो जाती है. समस्तीपुर सहित बिहार के अलग-अलग जिले से लोग इस मंदिर में पहुंचते हैं और मंदिर परिसर में देखा-सुनी कराते हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर में देखा-सुनी करवाते ही उनके बेटा या बेटी की शादी तय हो जाती है. इस वजह से यहां दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं, और अपनी पुत्र और पुत्री की देखा-सुनी इस मंदिर में करवाते हैं.

सभी मनोकामना होती है पूर्ण

मंदिर के व्यवस्थापक पप्पू सिंह ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर की खासियत है कि यहां आने वाले सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है. शादी के उद्देश्य से यहां जितनी भी देखा-सुनी करवाई जाती है उन सभी लोगों का विवाह तय हो जाता है. कई बार तो ऐसा भी देखा जाता है कि जिनकी काफी समय से शादी नहीं हो पा रही है, और वो यहां पर आएं हैं, उनका रिश्ता तय हो जाता है. वो लोग यहां इस मंदिर में अपनी शादी भी रचा लेते हैं.

बताया जाता है कि खाटू श्याम मेंदिर में सबसे ज्यादा रविवार को यह मंगल कार्य होता है. कहा जाता है कि सप्ताह में शनिवार और मंगलवार के अलावा प्रत्येक दिन देखा-सुनी होती है, लेकिन सबसे अधिक रविवार को यहां देखा-सुनी होता है. जिनका काफी समय से शादी रुकी हुई हो, तो वो घबराए नहीं. इस मंदिर परिसर में देखा सुनी कराते ही, उनकी भी शादी तय हो जाएगी.

Tags: Bihar News in hindi, Dharma Aastha, Marriage, Religion 18, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें