
नरसिंहपुर जिले के करेली क्षेत्र में 24 साल के ‘वनवास’ के बाद भगवान राम से मिलने प्रभु लक्षमण वापस लौटे हैं. गौरतलब है कि यहां के करपगांव के राम मंदिर से 24 साल पहले राम दरबार से प्रभु लक्ष्मण की अष्टधातु की बेशकीमती प्रतिमा चोरी हो गई थी. गांव वाले अपने भगवान लक्ष्मण को जगह-जगह खोज रहे थे और जब भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा नहीं मिली तो वे निराश होकर पिछले 24 साल से राम दरबार में प्रभु लक्ष्मण के बिना ही पूजा कर रहे थे. मगर सभी के मन में कहीं न कहीं एक उम्मीद जरूर थी कि किसी न किसी दिन उनके प्रभु लौट कर जरूर आएंगे.
Author: Up Head Line
Views: 15









