जंग की तैयारी शुरू, ‘हिटमैंन’ ने प्रैक्टिस सेशन में जमाया रंग, अब ICC का VIDEO मचा रहा बवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

‘हिटमैंन’ ने प्रैक्टिस सेशन में जमाया रंग
आईसीसी ने शेयर किया प्रैक्टिस का वीडियो

नई दिल्ली. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक जंग द ओवल में खेली जाएगी. आगामी भिड़ंत के लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में आईसीसी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो आपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में ‘हिटमैंन’ शर्मा मैदान में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.

जमकर चला है WTC में रोहित का बल्ला:

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला है. वह टीम के लिए यहां विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दुसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने ब्लू टीम के लिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 2019 से अबतक कुल 22 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 36 पारियों में 52.76 की औसत से 1794 रन निकले हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उनके नाम छह शतक और चार अर्द्धशतक दर्ज है. यहां उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 212 रन है.

Tags: IND vs AUS, Rohit sharma, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें