दिल्ली. दिल्ली के शाहाबाद के डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस कई पहलूओं पर जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस की जांच टीमों को वारदात के वक्त घटना वाली जगह पर साहिल के दोस्तों की मौजूदगी का अंदेशा है. अब दिल्ली पुलिस इस थ्योरी पर भी इन्वेस्टिगेशन कर रही है. आरोपी साहिल के सर्किल में कई लड़के हैं, जो पूरे एरिया में इकट्ठा घूमते थे. उसके नए पनपते गैंग में कई लड़के शामिल थे, जो रोजाना शाम को उसी इलाके के आसपास मंडराते थे, जहां पर नाबालिग लड़की की हत्या को अंजाम दिया गया था.
सूत्रों के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस को आशंका है कि जिस वक्त साहिल B ब्लॉक में घूम रहा था उस वक्त क्या इसके साथी लड़के भी आसपास मौजूद थे. इसके लिए दिल्ली पुलिस के रडार पर उसके सभी दोस्त हैं, जिनकी तलाश के लिए टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक़, साहिल रात को जिस इलाके से आया था, वहां से क्या उसके साथ कोई दूसरा साथी भी था. दिल्ली पुलिस की टीमों ने उसके हम उम्र के कई लड़कों को भी पूछताछ में शामिल किया है. जो वारदात की रात मौके पर नजर आए थे. पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी कैमरा फुटेज को चैक करते हुए इन लड़कों से पूछताछ की है. वारदात वाली जगह इन लड़कों की मौजूदगी और आरोपी साहिल का वहां से आराम से निकल जाना पुलिस की थ्योरी को उलझा रहा है. यही वजह है कि दिल्ली पुलिस इन सभी लड़कों से पूछताछ कर रही है, जो साहिल के संपर्क में थे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली में अब पानी की सप्लाई की होगी डिजिटल निगरानी, क्वालिटी को लेकर भी बना नया प्लान

इस हवेली में बीता था मशहूर शायर ‘गालिब’ का अंतिम समय, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय विरासत भवन

दिल्ली नाबालिग लड़की की हत्या में नया CCTV, मर्डर से पहले लड़की का इंतजार करता दिखा आरोपी साहिल

दिल्ली NCR में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, हीटवेव से मिली राहत तो चेहरे खिल उठे

Delhi Murder Case: साहिल ने ‘गुस्से में आपा खोकर’ नहीं, ‘सोच समझकर’ की हत्या, 3 दिन पहले से बना रहा था प्लान- दिल्ली पुलिस

IIRF Ranking 2022 : ये हैं दिल्ली के टॉप 5 एमबीबीएस कॉलेज, दो लाख से कम है जहां फीस

स्वाद का सफ़रनामा: स्वाद के साथ गुणों में लाजवाब है सरदा, दिल के लिए है लाभकारी, विदेशी फल का है रोचक इतिहास

Delhi में नाबालिग़ की निर्मम हत्या करने वाले Sahil का दिमाग़ चेक करेगी Delhi Police | News18 India

UPSC Toppers: 10 सालों में कितनी लड़कियों ने किया टॉप, क्या हैं सफलता के राज?

UPSC 2022: हेड कांस्टेबल की नौकरी के साथ रोज 6 घंटे पढ़कर पास किया UPSC
क्या मर्डर के बारे में थी जानकारी
क्या साहिल के नापाक इरादों को उसके साथी पहले से लड़के जानते थे. साहिल ने किस-किस दोस्त को अपनी प्लानिंग बताई थी, इन सवालों को तलाशा जा रहा है. बता दें कि बीते रविवार को रात नौ बजे के करीब साहिल ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. पूरे मामली की वीडियो भी सामने आई थी.
.
Tags: Dabang Delhi, Delhi news updates, Delhi police
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 08:14 IST









