
हाइलाइट्स
प्याज के पानी में विटामिन सी, बी6 और फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन व फास्फोरस पाया जाता है.
रात को प्याज पानी में प्याज भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी को पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
Benefits of drinking onion water: प्याज का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ज्यादातर लोग खाने के लिए प्याज काटते हैं और उसको धोकर पानी को फेंक देते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत होता है. बता दें, प्याज का पानी विटामिन सी, बी6 और फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, क्रोमियम व फास्फोरस का अच्छा स्रोत माना जाता है. इस पानी को नियमित एक गिलास पीने से पेट से लेकर बालों तक की परेशानियों से निजात पाया जा सकता है. बेहतर होगा कि प्याज को पानी को भिगोकर रात में रख दें और सुबह उस पानी का सेवन करें. आइए जानते हैं प्याज के पानी को पीने के 5 चमत्कारी लाभ.
प्याज का पानी पीने के 5 बड़े फायदे
1. पाचन दुरुस्त करे: एब्रीडे हेल्थ डॉट कॉम के मुताबिक, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए प्याज का पानी बेहद कारगर होता है. बता दें कि इसमें इस पानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इस घुलनशील फाइबर को ओलिगोफ्रुक्टोज के नाम से जाना जाता है. इसके पेट में जाते ही पाचन को बढ़ावा मिलता है. साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है. इसके अलावा प्याज में इंसुलिन की भी मात्रा अच्छी होती है.
2. बालों के लिए अच्छा: प्याज का पानी बालों से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है. बता दें कि पानी में मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. इस पानी को बालों से डैंड्रफ खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप एक कॉटन बॉल से प्याज के पानी को बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से करीब 5 मिनट तक मसाज करें. इसके बाद शावर कैप से ढक दें. करीब 20 मिनट बाद शैंपू से धो सकते हैं.
3. कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार: प्याज का पानी कोलेस्ट्रॉल को घटाने में बहुत मददगार माना जाता है. प्याज के पानी का नियमित सेवन करने से लिपिड के जमाव को भी रोका जा सकता है. हालांकि इस परेशानी में लहसुन को भी असरदार माना जाता है.
ये भी पढ़ें: रिवर्स वॉक के फायदे जानते हैं आप? 10-20 मिनट ही दिला सकते हैं कई परेशानियों से राहत, 5 अन्य लाभ भी जान लीजिए
4. निखरती है स्किन: स्किन को साफ करने के लिए प्याज का पानी असरदार माना जाता है. बता दें कि, प्याज विटामिन ए, बी और सी का अच्छा स्रोत माना जाता है. प्याज का पानी कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस से भी भरपूर होता है. प्याज के पानी को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा को ज्यादा बेहतर लाभ होता है.
ये भी पढ़ें: दूध में इस मसाले को मिलाकर पीने से होंगे 5 बड़े फायदे, इम्युनिटी होगी बूस्ट, हड्डियां भी हो जाएंगी मजबूत
5. सूजन घटाने में लाभकारी: सिर्फ प्याज ही नहीं, इसका पानी भी सूजन कम करने में मददगार होता है. बता दें कि, प्याज में क्वेरसेटिन और बायोफ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं. इसके साथ ही यह दर्द से लड़ने में भी सक्षम होता है. इस पानी का नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
.
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 01:45 IST








