‘इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, हिंसा के खिलाफ आर्मी कोर्ट में चलेगा केस..’, गृह मंत्री का दावा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पूर्व पीएम इमरान को सैन्य प्रतिष्ठानों पर 9 मई को हुए हमले का बताया जिम्मेदार
सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की तैयारी इमरान खान के उकसावे पर हुई: राणा सनाउल्लाह

इस्लामाबाद. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में राजनीतिक घटनाक्रम भी सभी का ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा कि इमरान खान के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमले की घटनाओं के लिए जिम्मेदार थे.

पाकिस्तानी मीडिया हाउस ‘डॉन न्यूज’ के एक शो में गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर अपनी गिरफ्तारी से पहले व्यक्तिगत रूप से सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करवाने की योजना बनाने का आरोप लगाया. मंत्री ने यह भी कहा कि इस दावे को साबित करने के लिए सबूत भी हैं.

मुकदमा चलने के दिए संकेत
यह पूछे जाने पर कि क्या खान पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा, गृह मंत्री ने कहा, ‘‘बिल्कुल, ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए उन्होंने जो ‘योजना’ बनाई और फिर उसे अंजाम दिया, मेरी समझ में यह सैन्य अदालत में सुनवाई लायक एक मामला है.’’

इमरान के उकसावे पर हुए सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले
उन्होंने दावा किया कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की तैयारी इमरान खान की पहल और उकसावे पर की गई थी. मंत्री ने आरोप लगाया कि खान इस सारी कलह के सूत्रधार हैं.

जेल जाने से पहले बनाई थी पूरी योजना: मंत्री
यह पूछे जाने पर कि खान जेल से भी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ संवाद करने में कैसे सक्षम थे, मंत्री ने कहा, ‘‘यह सब (योजना) उनके जेल जाने से पहले तय किया गया था कि कौन क्या करेगा और कहां करेगा.’’

Tags: Imran khan, Pakistan army, Pakistan news, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें