IIRF Ranking 2022 : ये हैं दिल्ली के टॉप 5 एमबीबीएस कॉलेज, दो लाख से कम है जहां फीस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


IIRF Ranking 2022 : दिल्ली में कई मेडिक कॉलेज हैं जो एमबीबीएस, एमडी, एमएस और डीएनबी कोर्स ऑफर करते हैं. नीट यूजी परीक्षा संपन्न हो चुकी है. अब ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी. आज हम बताने वाले हैं दिल्ली के टॉप एमबीबीएस कॉलेज के बारे में.

01

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली को दिल्ली का ही नहीं देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज माना जाता है. इसकी स्थापना 1956 में हुई थी. एम्स दिल्ली की स्टेट रैंकिंग नंबर-1 है. एम्स दिल्ली में एबीबीएस की 5 साल की फीस करीब 16 हजार रुपये है.

02

फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज की IIRF स्टेट रैंक-2 है. यहां पांच साल के एबीबीएस कोर्स की फीस एक लाख 16 हजार से अधिक है. फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आता है.

03

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की स्टेट रैंक-3 है. यहां एमबीबीएस कोर्स की फीस 24 हजार से अधिक है. इसकी स्थापना 1958 में हुई थी. इसका कैंपस 122 एकड़ में फैला है.

04

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेज (ILBS) की नींव 2003 में रखी गई थी. यह 2010 में काम करना शुरू किया था. इसकी स्टेट रैंक 6 है. फीस संबंधी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.

05

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) को सफदरजंग हॉस्पिटल के नाम से भी जाना जाता है. इसकी एमबीबीएस कोर्स की फीस एक लाख 62 हजार रुपये है. इसकी आईआईआरएफ रैंक 15 है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें