
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल में 5वीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. टीम एक जहां खिताब जी का जश्न मना रही है वहीं दूसरी ओर धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. माही को घुटने में परेशानी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्हें कई टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है. धोनी टेस्ट के लिए कोकिलाबेन अस्तपाल जा सकते हैं. सीएसके ने खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया. 41 साल के धोनी आईपीएल में 2023 चोट से जूझते रहे.
आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार धोनी को आईपीएल के इस सीजन में पूरे टूर्नामेंट में घुटने पर पट्टी के साथ देखा गया. सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी धोनी के घुटने में समस्या की बात कही थी. फ्लेमिंग का कहना था कि घुटने में परेशानी के कारण धोनी को बीच के ओवरों में बैटिंग के लिए नहीं उतरा गया. फ्रेंचाइजी माही को आखिरी के ओवरों में बैटिंग के लिए उतार रही थी. ऐसे में कुछ दिन में धोनी के कोकिलाबेन अस्पताल जाने की उम्मीद है. जहां वह कई टेस्ट से गुजर सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंतिम गेंद पर अपनी टीम की रोमांचक जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया और कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है.
श्रीनिवासन ने मंगलवार सुबह सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी से बात की और इस शानदार जीत के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी. श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, ‘शानदार कप्तान. आपने करिश्मा कर दिया. आप ही ऐसा कर सकते हैं. हमें खिलाड़ियों और टीम पर गर्व है. उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार मुकाबलों के बाद धोनी को आराम करने की सलाह दी और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें टीम के साथ चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया.
श्रीनिवासन ने कहा, ‘यह सत्र ऐसा रहा है जहां प्रशंसकों ने दिखाया है कि वे महेंद्र सिंह धोनी से कितना प्यार करते हैं। हम भी करते हैं. सोमवार रात अहमदाबाद में हुए फाइनल में सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीता.’
.
Tags: Chennai super kings, Csk, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 22:49 IST








