हाइलाइट्स
10 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से परशुराम लोक का निर्माण होगा.
परशुराम लोक में श्रृद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
भोपाल. उज्जैन में महाकाल लोक, सलकनपुर में देवी लोक, ओमकारेश्वर में एकात्म लोक की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में परशुराम लोक बनाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले के जानापाव में परशुराम लोक का भूमिपूजन भी किया.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यहां पर नर्मदा जल लाने के साथ ही रोप वे बनाया जाएगा. 10 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से परशुराम लोक का निर्माण कर तीर्थ-स्थल सर्व सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान परशुराम की जन्म-स्थली तथा अनेक नदियों के उद्गम स्थली जानापाव में भगवान परशुराम के नव-निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कुण्ड के दर्शन किए.
यह भी पढ़ें : MP: आईपीएस अफसर बोले- महिला पहलवान हमारी बेटियां, वे देश की शान, उनसे गोलियों से निपटना गलत
आपके शहर से (भोपाल)

सात फेरों की चल रही थी तैयारी, शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन कर गई ऐसा काम, थाने पहुंच गया दूल्हा

मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस करेगी सुंदरकांड का पाठ, BJP बोली- चुनाव में खुलती है धर्म की दुकान

दिग्विजय की जीत के लिए हवन करने वाले मिर्ची बाबा पर जेल में हमला, टीवी का चैनल बदलने पर हुआ था विवाद

MP: आईपीएस अफसर बोले- महिला पहलवान हमारी बेटियां, वे देश की शान, उनसे गोलियों से निपटना गलत

MP News: सागर के शिक्षक का निराला अंदाज, बुजुर्गों को करा रहे ‘अक्षर ज्ञान’

‘चुनाव में विदेशी पंछी फड़फड़ाएंगे, भरोसा मत करना’, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर कसा तंज

Raipur : BJP का आज से महाजनसंपर्क अभियान शुरू, Modi Government के 9 साल पूरे होने पर बोले Arun Sao

Satna News: एमपी बोर्ड में सतना के बच्चों ने दिखाया दम, सिएम करेंगे सम्मानित

SC ने खारिज की एमपी HC फैसले के खिलाफ दायर याचिका, कहा- सोशल मीडिया पर न्यायिक अधिकारियों को बदनाम नहीं कर सकते

अंतिम संस्कार की हो गई थी तैयारी, अचानक चिता पर जिंदा हो गया मुर्दा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

Indore : Super Corridor में चलती कार में लगी आग, जलकर खाक हुई महंगी BMW | Top News | Latest News
एक महीने पहले घोषणा की, इतनी जल्दी काम भी शुरू
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अप्रैल में जब मैं यहाँ आया था, तभी यहाँ परशुराम लोक बनाए जाने की घोषणा की थी. लगभग एक महीने में ही घोषणा पर अमल प्रारंभ कर दिया है. विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये स्वीकृति देकर आज भूमि-पूजन भी किया गया है.
देश संविधान से चलता है लेकिन धर्म उसका आधार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन धर्म उसका आधार होता है. प्राचीन काल में भी शासक वर्ग पनघट, मंदिर, धर्मशाला एवं सार्वजनिक प्रयोजन के निर्माण कराते थे. राज्य सरकार भी विकास के विभिन्न कार्यों के साथ विभिन्न धर्म-स्थलों का विकास भी करा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी ऊँची पहाड़ी पर माँ नर्मदा का जल लाना एक कठिन कार्य है, लेकिन विभिन्न चरणों में पंपिंग के द्वारा यहाँ नर्मदा का जल लाया जाएगा. इस मौके पर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू क्षेत्र के 90 ग्रामों ने एक अनोखी पहल की है. ग्रामीणों द्वारा जानापाव में अखंड शिव कीर्तन प्रारंभ किया जाएगा. एक दिन में तीन गांव की टोलियां यहां आकर निरंतर संकीर्तन करेंगी, जो लगातार 24 घंटे होगा.
.
Tags: Chief Minister Shivraj Singh Chauhan, Madhya Pradesh News Updates, MP Government, MP News Today
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 21:32 IST








