Instagram पर दोस्ती…फिर गिफ्ट के नाम पर इस महिला से ठगे करोड़ों रुपये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धर्मबीर शर्मा/गुरुग्राम: अगर आप भी सोशल मीडिया पर दोस्ती करने का शौक रखते हैं, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, क्या पता आपके साथ होने वाले फर्जीवाड़े से आप बच जाएं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गुरुग्राम में पुलिस ने ऐसे ही दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के जरिए महिलाओं को बातों में फंसाकर उनके साथ ठगी करते थे.

दरअसल, एक महिला सोशल मीडिया पर नाइजीरिया के इन ठगों की शिकार हो गई. उसने पुलिस में शिकायत की वह इंस्टाग्राम के जरिए एक विदेशी युवक के संपर्क में आई थी. युवक ने खुद को ब्रिटिश एयरवेज में पायलट बताया था. फिर दोनों के बीच में बातें होने लगीं और दोस्ती बढ़ गई. कुछ दिन बाद विदेशी युवक ने महिला को कहा कि वह दुबई से आईफोन, ज्वेलरी और नकदी गिफ्ट भेज रहा है.

शिकायत के अनुसार, गिफ्ट तो महिला के पास नहीं पहुंचा, लेकिन कुछ दिन बाद उसके पास एक कथित कस्टम अधिकारी का फोन आया. उस अफसर ने महिला को गिफ्ट का पार्सल देने के एवज में 35 हजार रुपये टैक्स देने की बात कही. इसके बाद पेनल्टी और चार्ज के नाम पर धोखे से लगभग 3 लाख रुपये और ऐंठ लिए. यही नहीं आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से कुल 1 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए.

दिल्ली से हुए गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों विदेशी युवकों की पहचान नाइजीरिया निवासी ईबुका फिलेक्सी और चुकवाका ईवरे के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनके खिलाफ दिल्ली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं. साथ ही आरोपी के कब्जे से 16 पासबुक, 25 एटीएम, 7 सिम कार्ड, 7 मोबाइल फोन समेत कुछ नकदी भी बरामद की है. फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है.

Tags: Fraud case, Gurugram crime news, Instagram, Social media

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें