हाइलाइट्स
पटना में ‘द केरल स्टोरी’ से मिलता- जुलता मामला आया सामने.
फुलवारी शरीफ थाने में हिंदू युवती से धोखाधड़ी का मामला दर्ज.
प्रेम में फंसाकर संबंध बनाने, शादी से इनकार करने का मामला.
पटना. दिल्ली के मुस्लिम युवक ने पटना में ही हिंदू युवती से सगाई भी कर ली थी, लेकिन जब शादी की बारी आई तो वह मुकरने लगा. लड़की किसी भी हाल में मुस्लिम लड़के का होना चाहती है, लेकिन युवक शादी से इनकार कर रहा है. इसके बाद युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए और युवक को गायब बताते हुए उसे ले जाना चाह रहे थे, जिससे युवती शादी करना चाह रही थी.
युवक के परिवार वाले उसे (लड़की को) नकार रहे थे. यही वजह है कि फुलवारी शरीफ थाने में प्रताड़ना और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसी केस के आधार पर फुलवारी शरीफ पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है. युवक पर पुलिस ने हिंदू लड़की के आवेदन के आधार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है.
युवती ने लिखित शिकायत में यह भी बताया है कि फुलवारी शरीफ के एक मोहल्ले में अपने नाना नानी के यह रहती है. वहीं आतिफ के दिल्ली में रहने वाले ममेरे भाई इरफान से मुलाकात हुई. बात इतनी बढ़ गई कि लड़के इरफान के परिवार के बिना ही सगाई कर ली गई थी. बताया जा रहा है कि उक्त लड़की की लड़के से 2017 में ऑनलाइन और मोबाइल के जरिए बातचीत शुरू हुई थी. धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के होने लगे.
आपके शहर से (पटना)

मत्स्य पालन में आत्मनिर्भर बनेगा चम्पारण, पिछले वर्ष हुआ 36.5 एमटी उत्पादन, जानें क्या है चारा बनाने की स्थिति

Madhepura: स्कूल-कॉलेज जाने से पहले यहां करवा लें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो वंचित हो जाएंगे इस सर्टिफिकेट से

ये तो हद है! पिता जुड़वा बच्चियों को अस्पताल में छोड़कर फरार, जन्म देने के बाद मां की हो गई थी मौत

पटना में यहां से खरीद सकते हैं रेडीमेड मंदिर, लाखों में कीमत

Good News : भोजपुर की बेटी स्मिता को सलाम! बेटियों के लिए पहली बार भोजपुरी में लिखी सोहर, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Madhepura News: क्या आप भी बॉडी बिल्डिंग में बनाना चाहते हैं करियर? यहां से ले सकते हैं ट्रेनिंग

Street Food : गोपालगंज की इस दुकान में मिलता है बेहद खास दही, बिहार के साथ यूपी के लोग भी दीवाने

पूर्णिया में RRR से गरीबों का होगा भला! नगर निगम के कर्मी घर-घर जाकर करेंगे इन चीजों को कलेक्ट

पुलिस लाइन में अचानक चली गोली, खून से लथपथ मिला मृतक जवान, पास में गिरी थी सरकारी पिस्टल

होमगार्ड जवान पर टूटा लेडी IAS का कहर, बरसाये इतने डंडे की जाना पड़ा अस्पताल, जानें पूरा मामला

Bihar Shikshak Bharti: बिहार में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द, डीएलएड बीएड वालों को मिलेगा मौका
आरोप लगाने वाली उक्त युवती के अनुसार, युवक दिल्ली से भागकर पटना आता था और लड़की के साथ संबंध बनाता था. यहां तक लड़के ने सगाई भी स्वीकार कर ली थी. उस दिन भी युवती के साथ संबंध बनाए, लेकिन जब बात शादी की आई तो युवक मुकर गया. उसने अपने परिवार का हवाला देते हुए शादी ना करने की बात कही. इसके बाद युवती ने फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई.
फुलवारी शरीफ थाना की एसआई राखी कुमारी ने बताया कि युवक ने भी कबूल किया है कि लड़की से ऑनलाइन के जरिए 5 साल पहले बातचीत हुई और फिर प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी. पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवती का मेडिकल जांच करा रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
.
Tags: Bihar crime news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 18:43 IST








