गहलोत-पायलट के बीच सुलह का फार्मूला: दोनों गुटों के नेताओं ने साधी चुप्पी, खड़गे के बयान का इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जयपुर. सचिन पायलट और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot) के बीच सुलह के फार्मूले पर दोनों फिलहाल दोनों गुटों के नेता मौन हैं. गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से जब पूछा कि सुलह का फार्मूला क्या था और क्या सुलह मे देर नहीं हुई. खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjuna Kharge) ने जो फैसला किया हम उसके साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान मजबूत है. सही समय पर सही फैसला किया है. खाचरियावास ने कहा कि सुलह का फार्मूला ऐसा है कि हम मिलकर सरकार बनाएंगे.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट की भूमिका क्या होगी ये आलाकमान को तय करना है. मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं पूरा कर रहा हूं. गहलोत बोल लोग उन्हें इस बार रिपीट करेंगे. गहलोत बोले कि उनको लगता है इस बार राजस्थान में सरकार रिपीट हो सकती है. इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि हाईकमान के साथ मिलने के बाद कोई सहयोग क्यों नहीं करेगा. विश्वास देकर ही विश्वास जीता जाता है.

गहलोत के चेहरे पर ही राजस्‍थान चुनाव लड़ेगी कांग्रेस! कैसे मानेंगे पायलट, क्‍या है मनाने का ‘फॉर्मूला’? 

जो धैर्य रखता है उसको कभी न कभी मौका मिलता है
गहलोत ने कहा कि हाईकमान ने हम पर विश्वास किया है. अगर हम सब मिलकर चलेंगे तो हमारी सरकार आएगी. आज तक पार्टी में वफादारी से रहे हैं और आगे भी रहेंगे. गहलोत ने पायलट का नाम लिए बिना कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार कहा था कि जो धैर्य रखता है उसको कभी न कभी मौका मिलता ही मिलता है.

कल दिल्ली में हुई थी हाई लेवल मिटिंग
उल्लेखनीय है गहलोत बनाम पायलट के बीच चल रही जंग को समाप्त करने के लिए सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल बैठक हुई थी. पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों शामिल हुए थे. उसके बाद पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया के सामने कहा था कि सबकुछ ठीक हो गया है. लेकिन यह नहीं बताया गया कि दोनों बीच सुलक का क्या फॉर्मूला निकाला गया है. अब सबकी निगाहें सुलह के फार्मूले को जानने पर टिकी है.

(इनपुट: अरुण कुमार सिंह)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें