गर्मियों में खूब खाएं ये 5 स्वादिष्ट फल, चिलचिलाती धूप में भी रहेंगे कूल-कूल, पोषण की मिलेगी हैवी डोज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



तरबूज (Watermelon) को गर्मियों में सुपरफूड माना जा सकता है. यह इस मौसम का सबसे बेहतरीन फल है. तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे हाइड्रेशन अच्छा रहता है. वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक तरबूज में लगभग 92% पानी होता है. तरबूज में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. यह वजन घटाने में मदद कर सकता है. तरबूज लाइकोपीन समेत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे सेल्स डैमेज होने का खतरा कम होता है. (Image- Canva)

आम (Mango) गर्मियों का फल है और इसका स्वाद लोगों को अपना दीवाना बना देता है. हर उम्र के लोग आम खाना पसंद करते हैं. आम कैलोरी का अच्छा सोर्स है. अगर आप गर्मी में थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आम खाने से तुरंत एनर्जी मिल जाएगी. आप मैंगो शेक पीकर भी तरोताजा महसूस कर सकते हैं. आम में फाइबर और विटामिन के साथ पोटेशियम भी होता है. आम में पीला रंग का वर्णक आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. (Image- Canva) खरबूज (Muskmelon) गर्मियों का पसंदीदा फल होता है. यह विटामिन ए से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सूजन को कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है. यह आपकी त्वचा पर निखार लाता है. खरबूजे में मौजूद बीटा-कैरोटीन आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है और एंटी-ऑक्सीडेंट आपके शरीर से मुक्त कणों को बाहर निकालते हैं. यह फल आपके दिल के लिए भी अच्छा है. (Image- Canva) सेब (Apples) को हर मौसम में हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में सेब खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हाइड्रेशन बेहतर हो जाता है. प्रति 100 ग्राम सेब में करीब 85 ग्राम पानी होता है, जो इसे गर्मियों के लिए भी सुपरफूड बनाता है. सेब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है. आप गर्मियों में अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें, ताकि आप फिट और तंदुरुस्त रहें. (Image- Canva) खीरा (Cucumber) को गर्मी के मौसम के लिए वरदान माना जा सकता है. खीरा में 95 फीसदी पानी होता है. खीरा का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते, तो खीरा जरूर खाएं. खीरा में फाइबर, विटामिन के और विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है. इससे डाइजेशन सिस्टम बेहतर हो जाता है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा बेहद असरदार होता है. खीरा खाने से शरीर में ताजगी आ जाती है. (Image- Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें