Allahabad university Update : इलाहाबाद विवि में अब होगी महासागर विज्ञान की पढ़ाई, जानिए क्या है प्रवेश की प्रक्रिया ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज : केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब महासागर विज्ञान की भी पढ़ाई कराई जाएगी. यह सुविधा विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र विज्ञान केंद्र में एमटेक के पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलेगी. खास बात यह है कि इसने एमटेक कोर्स में इसके अलावा वायुमंडलीय विज्ञान, समुद्र विज्ञान का परिचय, कंप्यूटर फंडामेंटल एंड प्रोग्रामिंग, जलवायु की अनुसंधान में संख्या की तरीके, मौसम विज्ञान गतिकी, समुद्र विज्ञान गतिकी, भू भौतिकी द्रव गतिकी, मानसून मौसम विज्ञान, जलवायु समुद्र वाथल संबंध वातावरण और महासागर का सामान्य परिसंचरण, रिमोट सेंसिंग और उपग्रह मौसम विज्ञान, महासागर मॉडलिंग, मौसम पूर्वानुमान और पर्यावरण रसायन शास्त्र की भी पढ़ाई कराई जाएगी.

इन सभी विषयों में को एमटेक के अलग-अलग सेमेस्टर में बांटा गया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में  इंटीग्रेटेड एमटेक प्रोग्राम शुरू किया जाएगा. नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम डिजाइन कर लिया गया है. 19 सीटों के सापेक्ष यह प्रवेश लिया जाएगा. इसमें एमएससी, बीटेक, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के सिविल मैकेनिकल और कंप्यूटर विज्ञान के छात्र सीधे प्रवेश लेकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे.

छात्रों को मिलेगा सीधा प्रवेश
वायुमंडल एवं समुद्र विज्ञान केंद्र के संबंध में प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में बीएससी चार वर्ष पूरा करने के बाद भी छात्र प्रवेश ले सकते है . पहले दो सेमेस्टर में छात्रों को कृषि विज्ञान में एमएससी की डिग्री मिलेगी.इसके बाद एक वर्ष और बढ़ेगा तो उसको एमएसटीएमटी की डिग्री मिल जाएगा.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Allahabad news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें