हाइलाइट्स
राजस्थान में जारी है मौसम के बदलाव का दौर
रिमझिम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई
माउंट में पेड़ गिरने से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए
जयपुर/ डूंगरपुर. राजस्थान के मौसम (Weather) का बिगड़ा मिजाज अभी तक ठीक नहीं हो पाया है. मरुधरा में आंधी और तूफान के साथ बारिश (Rain and Storm) होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. मंगलवार को भी मौसम ने कई जिलों में रंग बदला. राजधानी जयपुर में जहां सुबह से तेज धूप रही वहीं कोटा और सवाई माधोपुर जिले में रिमझिम बारिश को दौर चला. दोपहर में जयपुर में भी मौसम की फिजां बदली और बादल छा गए. वहीं डूंगरपुर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की चेतावनी दी है.
डूंगरपुर में दोपहर को तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर चल पड़ा. इससे पुराने शहर में सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लग गया. तूफानी बारिश से सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी चढ़ गया. बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई. कोचिंग सिटी कोटा में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया. वहां तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई. बारिश का यह दौर कोटा शहर में ग्रामीण अंचल के इलाकों में भी चला. वहीं सवाई माधोपुर में भी सुबह-सुबह ही रुक रुककर रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. इससे मौसम सुहावना हो गया.
माउंट आबू में तूफान से गिरे पेड़
करौली इलाके में भी दोपहर में आसमान में काले घने बादल छा गए. इसके साथ ही ठंडी बयार बहने लगी. उसके बाद रिमझिम बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया. गुजरात से सटे सिरोही में मौसम बदलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई. वहीं माउंट आबू में तूफानी हवाओं से कई बड़े पेड़ गिर गए. पेड़ गिरने से बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए.
आपके शहर से (जयपुर)

Love Jihad: शादी का वादा कर किया रेप, फिर रखी धर्म परिवर्तन की शर्त, इनकार करने पर कर डाला बुरा हाल

Rajasthan News: कानून मंत्री बनने के बाद पहले बार Bikaner पहुंचे Arjun Ram Meghwal | Breaking News

Rajasthan Politics: Congress Meeting में निकला Pilot-Gehlot की लड़ाई का हल | Rahul Gandhi | Kharge

Bikaner : गर्मियों में घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो रेलवे ने दी यह सुविधा, कर सकेंगे आराम से सफर

Chief Justice Augustine George Masih आज लेंगे शपथ | Rajasthan | High Court | Top News | Latest News

PHOTOS: भूकंप आते ही बुलेट ट्रेन में बज उठेगा अलार्म, ऑटोमेटिक लगेगा ब्रेक, जानें राजस्थान में कहां-कहां होगा ठहराव?

धूल भरी आंधी के साथ जैसलमेर में हुई तेज बारिश, जानिए कैसा रहेगा आने वाला मौसम

चमत्कारी है नागौर का पंचमुखी महादेव मंदिर, बारिश नहीं होने पर ग्रामीण करते हैं शिव आराधना

Rajasthan Politics: Congress Meeting के बाद Sachin Pilot पर क्या बोले Ashok Gehlot ? Congress Crisis

अजब-गजब: फेरे से 10 मिनट पहले दुल्हन मंडप से भागी, दूल्हे ने 13 दिनों तक किया इंतजार, आखिरकार बजी शहनाई

Bhilwara : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाए ट्रेनों के डिब्बे, इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
जालोर में बारिश ने बदली फिजां
जालोर में मौसम विभाग के अलर्ट अनुसार सुबह ही हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया. जालोर जिला मुख्यालय पर पर सुबह से ही रिमझिम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई. जयपुर में दोपहर बाद मौसम बदला और बादल छा गए. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बीते तीन-चार दिन से लगातार बारिश का दौर चल रहा है. इससे नौतपा में पड़ने वाली गर्मी काफूर हो गई है.
.
Tags: Heavy rain, Jaipur news, Rajasthan news, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:02 IST








