
निखिल स्वामी/ बीकानेर. गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आई है.रेलवे ने ग्रीष्मकालीन मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर संचालित 9 ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
इन ट्रेनों में हुई बढ़ोतरी
आपके शहर से (बीकानेर)
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया किगाडी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.06.23 से 30.06.23 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 02.06.23 से 01.07.23 तक 01 सैकण्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.06.23 से 30.06.23 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 03.06.23 से 02.07.23 तक 03 द्वितीय शयनयान एवं 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 07.06.23 से 28.06.23 तक तथा कोयम्बटूर से दिनांक 10.06.23 से 01.07.23 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.06.23 से 30.06.23 तक एवं दादर से दिनांक 02.06.23 से 01.07.23 तक 04 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.06.23 से 29.06.23 तक एवं कोलकाता से दिनांक 02.06.23 से 30.06.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
गाडी संख्या 20471/20472, बीकानेर-पुरी-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 04.06.23 से 25.06.23 तक एवं पुरी से दिनांक 07.06.23 से 28.06.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 05.06.23 से 26.06.23 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06.06.23 से 27.06.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
गाडी संख्या 14723/14724, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दिनांक 01.06.23 से 30.06.23 तक तथा कानपुर से दिनांक 02.06.23 से 01.07.23 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 01.06.23 से 30.06.23 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 03.06.23 से 02.07.23 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.
.
Tags: Bikaner news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 13:22 IST








