दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की के हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की जांच इन 6 किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है. इन सभी किरदारों से पूछताछ के बाद ही नाबालिग लड़की की मौत की असल वजह बेपर्दा होगी. साहिल की 2 दिन की रिमांड के बाद अब पुलिस इन सभी किरदारों से पूछताछ में जुटी हुई है. इस किरदारों से वारदात की पूरी क्रिमिनोलॉजी को समझने की कोशिश होगी.
किरदार नम्बर 1- साहिल, लड़की का दोस्त और कातिल जिसने उसे को मौत के घाट उतारा, साहिल अब 2 दिन की पुलिस रिमांड पर है.
किरदार नम्बर 2- प्रवीण, लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, जिसका नाम लड़की ने अपने हाथ में टैटू के रूप में गुदवाया हुआ था. प्रवीण फिलहाल जौनपुर में है पुलिस जल्द दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

जिस जगह छुपा था Sahil वहां पहुंचा News18 India, देखें कैसा है उस इलाके का मंजर | Delhi Murder Case

Delhi Murder Case: सड़क पर बेरहमी से लड़की की हत्या करने वाले साहिल को नहीं है पछतावा… कहा- मुझे कैसे किया नजरअंदाज

दिल्ली सनसनीखेज हत्याकांड : साक्षी के हत्यारे साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड, पुलिस ने कहा- चाकू बरामद करना बाकी

Delhi Murder Case: साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की रुद्राक्ष की माला पहने तस्वीर आई सामने, हाथ में कलावा भी पहने दिखा

कहीं जाम में न खराब हो जाए आधा दिन, अगले 45 दिन दिल्ली-नोएडा रूट पर लगेगा ‘भारी जाम’, जानें वजह

Delhi Murder Case : Sahil की गिरफ्तारी के बाद अब जांच में आया नया Angle, Police को मिले अहम सुराग

Success Story: 8 महीने कोचिंग, 4 साल घर पर तैयारी, किसान के बेटे ने चौथे अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Delhi Murder Case: कैसे एक फोन कॉल ने दिल्ली पुलिस को साक्षी के हत्यारे साहिल तक पहुंचाया

Delhi Murder Case: News18 के कैमरे पर बताया Sahil के भाई ने बताया सच, हत्या के बाद क्या कर रहा था?

गाज़ियाबाद में खरीदें दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसे झुमके और आकर्षक जूलरी, मिल रहा सस्ते में

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब कांड में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज, अब बेल के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
किरदार नम्बर 3- नीतू, लड़की की दोस्त. पिछले कुछ दिनों से लड़की नीतू के साथ ही शाहबाद डेरी इलाके में उसके घर पर रह रही थी. नीतू का पति फिलहाल एक मामले में तिहाड़ जेल में बन्द है. पुलिस को शक है कि लड़की और साहिल की दोस्ती और नाराजगी के बारे में नीतू को अहम जानकारियां भी हो सकती हैं. ऐसे में नीतू से पूछताछ करना बेहद जरूरी है.
किरदार नम्बर 4- आरती, लड़की की दोस्त. आरती वो लड़की है जिससे लड़की मौत से पहले आखिरी बार मिली थी. कत्ल से कुछ देर पहले इलाके के साप्ताहिक बाजार में उसकी और आरती की मुलाकात हुई थी. जब वो आरती से मिलकर लौट रही थी, उसी वक़्त साहिल ने लड़की को मौत के घाट उतार दिया था. आरती ने आरोप लगाया था कि लड़की ने उससे ये शिक़ायत की थी कि साहिल उसका पीछा करता है और उसे परेशान करता है.
किरदार नम्बर 5- आकाश, साहिल का दोस्त. लड़की के कत्ल से ठीक पहले आकाश शाहबाद डेरी इलाके में मौका-ए-वारदात पर साहिल के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है. उस वक़्त साहिल लड़की का वहां इंतजार कर रहा था. साहिल-आकाश दोनों सीसीटीवी फुटेज में मौके पर बात करते दिख रहे हैं. ऐसे में आकाश को क्या कत्ल की जानकारी थी? क्या लड़की के कत्ल में आकाश का भी कोई रोल है, इस एंगल पर उससे पूछताछ की जा रही है.
किरदार नम्बर 6- झबरू लड़की का दोस्त. बताया जाता है कि झबरू शाहबाद डेरी में जेजे कालोनी का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों लड़की और झबरू की दोस्ती थी, साहिल ने पूछताछ के बताया कि झबरू ने साहिल को धमकी दी थी कि अगर उसने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा तो वो साहिल को मार देगा. साहिल का कहना है कि झबरू लड़की की वजह से मुझे मारता इससे पहले मैंने ही लड़की को मार दिया, अब पुलिस साहिल के इन बयानों की तस्दीक के लिए झबरू से भी पूछताछ करेगी.
इसके अलावा दिल्ली पुलिस लड़की नीतू और साहिल के इंस्टाग्राम एकाउंट की तफ्तीश कर रही है. साहिल के कुछ पोस्ट से पता चला है कि उसकी काफी लड़कियों से दोस्ती थी और वो अक्सर लड़की को चिढ़ाने के लिए अपनी इन महिला दोस्तों की मदद उनसे अपने प्रोफाइल पर कमेंट करवा कर लेता था.
.
Tags: Crime News, Delhi news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 13:14 IST








