बच्चों की तरह है ChatGPT! करता है टाइपिंग में गलतियां, बताओ तो बोल देता है- सॉरी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था ChatGPT
ChatGPT का एडवांस वर्जन है GPT-4
एक सवाल का जवाब देते हुए चैटबॉट ने की गलती

नई दिल्ली. पिछले साल नवंबर में OpenAI द्वारा ChatGPT को लॉन्च करने के बाद से ही काफी लोकप्रिय हो गया. बड़ी-बड़ी कोडिंग लिख देने जैसे इसकी काबिलियत देखकर लोग काफी इंप्रेस हुए. साथ ही ChatGPT के एडवांस वर्जन यानी GPT-4 को मार्च में पेश करने के बाद लोगों को इससे और भी उम्मीद बढ़ गई. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि GPT-4 भी इंसानों की तरह गलती करता है और सॉरी भी बोल देता है.

एक Reddit यूजर ने GPT-4 के साथ हुए कन्वर्सेशन का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इससे पता चला है कि चैटबॉट ने जवाब देते वक्त एक टाइपोग्राफिकल एरर किया था. चैटबॉट ने ‘पेट शॉप रिकॉर्डिंग कंसर्न’ नाम की एक क्वेरी का जवाब देते हुए एक शब्द infringing को गलत तरीके से लिखते हुए अपने जवाब में infrishing any local laws लिख दिया था.

ChatGPT, ChatGPT app, What tasks can ChatGPT perform, What are Chatgtp capabilities, What are the possibilities of ChatGPT, chatgpt limitations, how to use chatgpt

एक सवाल का जवाब देते हुए चैटबॉट ने की गलती Post- hairball201

लेकिन, जब यूजर ने चैटबॉट से पूछा कि infringing का मतलब क्या होता है, तब उसने गलती को ठीक किया. चैटबॉट ने माफी मांगते हुए कहा कि Infrishing एक टाइपोग्राफिकल एरर है. इसके लिए करेक्ट वर्ड infringing होगा, जिसका अर्थ किसी नियम को तोड़ना होता है.

ये भी पढ़ें: एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द मिलेगा मस्त फीचर, होम स्क्रीन से ही पता चलेगा- कहां पहुंची आपकी राइड?

ChatGPT का ऐप
आपको बता दें कि हाल ही में ChatGPT के iOS ऐप को US के बाद 32 देशों में उपलब्ध कराया गया है. इन देशों की लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है. फिलहाल ऐप का एंड्रॉयड वर्जन नहीं पेश किया गया है. अभी तक ये चैटबॉट केवल वेबसाइट के लिए उपलब्ध था. हालांकि, ऐप के आने से लोगों को इसे इस्तेमाल करने में काफी सुविधा होगी.

Tags: Artificial Intelligence, Social media, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें