Nuh News : नशे के सौदागरों की हैवानियत, 2 साल के मासूम को पिला दी नशीली दवा, पीड़ित पिता ने किया यह ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासिम खान/नूंह. आपसी रंजिश का बुरे से बुरा अंजाम आए दिन हमारे सामने आता है. लेकिन हद तो तब हो जाती है जब इंसान आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए जल्लाद बन बैठता है.नूंह जिले में कुछ बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते 2 साल के बच्चे की जिंदगी को दांव पर लगा दिया, आरोप है की नशीली दवाई बेचने वाले कुछ बदमाशों ने 2 साल के बच्चे को नशीली दवाई पिला दी.

पिनगवां थाना के औथा गांव में दो साल के मासूम को नशीली दवा पिलाने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने मासूम को नशीली दवा पिला दी. वह गांव में निडर तरीके से कोरेक्श ,गांजा, अफीम जैसे नशीले पदार्थ बेचते हैं. नशीली दवा पीने के बाद मासूम की हालत जब बिगडऩे लगी तो परिजन उसे पुन्हाना प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नलहड़ के लिए रेफर कर दिया. मासूम के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सीएम विंडो, आईजी रेवाडी, डीजीपी, गृहमंत्री अनिल विज सहित कई जगह लिखित शिकायत की है.

नशे की रोकथाम के पुलिस को उठना होगा कठोर कदम
पीड़ित पिता ईसुफ ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले खान मोहम्मद सपरिवार नशीले पदार्थों की बिक्री करता है. आरोपियों ने मेरे दो साल के बेटे असद को रंजिश के चलते नशीला पदार्थ पिला दिया. पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने सारे सबूत भी साफ कर दिए. पीड़ित पिता ने गुहार लगाई है की अगर पुलिस गांव में नशे की रोकथाम के लिए कोई कदम उठाएगी तो पीड़ित सड़क के साथ लगती अपनी जमीन पुलिस को 10 साल तक के लिए दे देगा. गौरतलब है कि पीड़ित पिता अपने 2 साल के मासूम की हालत देखकर परेशान है.ऐसे में पीड़ित पिता की बस यही गुहार है कि पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर वक्त रहते कोई ठोस कदम उठाए.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 13:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें