PHOTOS: इस पत्थर से बनेगी राम लला की भव्य प्रतिमा, तस्वीरों में आप भी करिए दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या में तीव्र गति के साथ रामलला की प्रतिमा का निर्माण भी शुरू हो गया. आज हम आपको उन पत्थरों का तस्वीरों के माध्यम से दर्शन कराएंगे, जिससे आराध्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है.

01

सर्वेश श्रीवास्तव. अयोध्या में भव्य मंदिर तीव्र गति के साथ बन रहा है. करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है. राम लला के भव्य प्रतिमा का निर्माण भी शुरू हो चुका है. वैसे तो राम लला की तीन प्रतिमाएं बनाई जाएंगी. जो सर्वाधिक जीवंत आकर्षक तथा रामलला की छवि से अधिकाधिक न्याय करने वाली होगी.

02

तीन प्रतिमा बनाने के लिए तीन पत्थर का चयन भी कर लिया गया है. देश के ख्याति नाम मूर्ति कारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं.

03

अब आपके मन में सवाल चल रहा होगा कि आखिर तीन प्रतिमा का निर्माण क्यों किया जा रहा है? तीनों प्रतिमाओं में सबसे अच्छा प्रतिमा जो होगा. उसी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर में की जाएगी.

04

ट्रस्ट की माने तो शेष दोनों प्रतिमाओं को राम मंदिर में ही कहीं पर स्थापित किया जाएगा. लेकिन अभी फिलहाल अयोध्या में तीव्र गति के साथ रामलला की प्रतिमा का निर्माण भी शुरू हो गया.

05

राजस्थान से आए मकराना पत्थर कब बीते दिनों मूर्तिकार ओने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया. जिसके बाद इस शिला पर मूर्तिकार सत्य नारायण पांडे रामलला की मूर्ति का आकार दे रहे हैं .

06

कर्नाटक के मैसूर से आए श्यामल रंग के शिला पर मूर्तिकार गणेश भट्ट राम लला की भव्य प्रतिमा को आकार दे रहे हैं . निलांबुज श्याम लाम कोमलांएम के तर्ज पर बनाई जाएगी .

07

वैसे तो रामलला की प्रतिमा बनाने के लिए कर्नाटक से कई सिलाई आई है जिसमें दो सेनाओं का चयन किया गया है. जिसमें एक शिला पर मूर्तिकार गणेश भट्ट प्रतिमा का निर्माण करेंगे तो दूसरी शिला पर अरुण योगीराज राम लला की प्रतिमा को आकार देंगे.

08

निलांबुज श्यामल कोमलंगम के तर्ज पर भगवान राम लला की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा. 5 वर्ष के बालक समान खड़ी मूर्ति बनाई जाएगी कमल दल पर भगवान रामलला विराजमान होंगे. हाथ में तीर और धनुष होंगे माथे पर मुकुट होगा .

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें