Russia: ड्रोन हमले से हुई मॉस्को की सुबह, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान, एक्टिव हुआ रूस का डिफेंस सिस्टम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मॉस्को. मॉस्को के मेयर ने कहा कि मंगलवार को एक ड्रोन हमले से रूसी राजधानी को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने एएफपी के हवाले से कहा, ‘आज सुबह, एक ड्रोन हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान हुआ. शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर हैं. अब तक कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.’

अधिकारियों ने रूसी समाचार एजेंसी आरआईए से बात करते हुए कहा कि एक ड्रोन ने दक्षिण-पश्चिम मास्को में एक आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिलों पर हमला किया और एक अन्य मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) ने उसी क्षेत्र में 24 मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया.

Tags: Moscow, Russia, Ukraine

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें