
मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों अदा शर्मा की फिल्म ‘दि केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) की चर्चा है. फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन इस बीच एक मलयालम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. कमाई के मामले में यह फिल्म लगातार बढ़त बना रही है और इसने मॉलीवुड में इतिहास रच दिया है. हम बात कर रहे हैं हिट फिल्म ‘2018’ (2018 box office collection) की. खास बात यह है कि टोविनो स्टारर यह फिल्म कम बजट की है और इसने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है.
साल 2022 में कम बजट वाली फिल्म ‘कांतारा’ ने धमाल मचाया था, जिसमें ऋषभ शेट्टी ने अहम भूमिका अदा की थी. इसी तरह अब मलयालम फिल्म ‘2018’ कामायाबी के झंडे गाढ़ रही है. खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट सिर्फ 12 से 15 करोड़ रुपये था लेकिन बजट से कहीं अधिक फिल्म 160 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि फिल्म ने यह कमाई सिर्फ 25 दिन में ही कर डाली है, जो मलयालम इंडस्ट्री के लिए बड़ी बात है.
नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड
क्षेत्रीय सिनेमा की यह फिल्म देश में तो कामयाबी हासिल कर ही रही है. इसके साथ ही फिल्म ने विश्वभर में सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले फिल्म 18 दिन में ही 140 करोड़ के करीब पहुंच गई थी. खबरों की मानें तो इस थ्रिलर फिल्म ने सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘पुलिमुरुगन’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘2018’ अब मलयालम भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रिपोर्ट की मानें तो ‘2018’ अब तक 160 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह साल 2018 में आई केरल बाढ़ पर बेस्ड है. फिल्म में बाढ़ से जुड़ी वास्तविक घटनाओं को दिखाया गया है. बता दें इस थ्रिलर फिल्म को जूड एंथनी जोसेफ ने निर्देशित किया है. फिल्म में टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, अजु वर्गीस, अपर्णा बालमुरली, इंद्रन्स, आसिफ अली, तन्वी राम, विनीत श्रीनिवासन, जॉय मैथ्यू आदि प्रमुख कलाकार हैं. फिल्म की सफलता को देखते हुए हाल ही इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है.
.
Tags: Box Office Collection, South cinema
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 11:25 IST








