घरेलू टूर्नामेंट से कम राशि IPL में मिली, सिर्फ 13 मैच खेलकर छुड़ाए छक्के, पंड्या बोले- अब टीम इंडिया की बारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रचने से चूक गई. टीम डेब्यू करते हुए लगातार दूसरा खिताब नहीं जीत सकी. टाइटंस को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. यह सीएसके का 5वां खिताब है. आईपीएल 2023 के फाइनल की बात करें, तो गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 214 रन बनाए. 21 साल के युवा बैटर साईं सुदर्शन ने 47 गेंद पर 96 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि वे शतक पूरा नहीं कर सके. (AP)

साईं सुदर्शन ने 204 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 8 चौका और 6 छक्का जड़ा. जवाब में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को बारिश के चलते डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला. टीम ने इसे अंतिम गेंद पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सुदर्शन को गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा. वहीं तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उन्हें लगभग 22 लाख रुपये मिले थे. यानी उन्हें घरेलू लीग से कम पैसे आईपीएल में मिले. आईपीएल का यह उनका दूसरा ही सीजन है और वे अब तक 13 ही मैच खेल सके हैं. पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से बड़े-बड़े दिग्गजों के छक्के छुड़ा दिए हैं. (AP) साईं सुदर्शन की मां का भी खेल से रिश्ता रहा है और वे वॉलीबॉल प्लेयर रही हैं. लेकिन चेन्नई के इस खिलाड़ी ने चेन्नई के ही खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली. पिछले दिनों गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सुदर्शन को लेकर कहा था कि अगले 2 साल में वह सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रहेगा. वह टीम इंडिया की ओर से भी खेलता हुआ नजर आएगा. (AP) साईं सुदर्शन की मां ऊषा भारद्वाज ने पिछले दिनों क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा था कि मैं और मेरा परिवार बेटे को अच्छा व मेहनती इंसान बनाने का प्रयास कर रहा है. अभी हमें नहीं पता है कि वह भारत के लिए खेल सकेगा या नहीं. हमारा मानना है कि अगर वह एक अच्छा इंसान बनने में सफल रहा था, तो वह एक दिन अच्छा क्रिकेटर भी बन ही जाएगा. इतना ही वह बड़े रन भी बनाएगा. (AP) ऊषा भारद्वाज ने कहा कि रात को सोने से पहले सुदर्शन के पास एक लिस्ट होती है, जिसमें इस बात का जिक्र होता है कि अगले दिन उसे क्या-क्या करना है? इसमें योग के अलावा ध्यान, दौड़, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और नेट प्रैक्टिस शामिल होता है. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा खुद ही रोज लिस्ट बनाता है. वह इसी के हिसाब से तैयारी करता है. (AP) साईं सुदर्शन को आईपीएल 2023 में पहले बतौर इंपैक्ट प्लेयर मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम में जगह पक्की कर ली. टी20 लीग के 16वें सीजन में उन्होंने 8 मैच में 52 की औसत से 362 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 141 का रहा. 3 अर्धशतक जड़ा. वहीं आईपीएल 2022 में उन्होंने 5 मैच में 145 रन बनाए थे और एक अर्धशतक जड़ा था. क्वालिफायर-2 में भी सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 गेंद पर 43 रन की अहम पारी खेली थी. (AP) तमिलनाडु के साईं सुदर्शन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 7 मैच की 12 पारियों में 48 की औसत से 572 रन बना चुके हैं. 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. 179 रन की बड़ी पारी इसमें शामिल हैं. सुदर्शन ने लिस्ट-ए के 11 मैच में 3 शतक और 2 अर्धशतक के सहारे 664 रन बनाए. औसत 60 का है. वहीं ओवरऑल टी20 के 25 मैच में वे 36 की औसत से 763 रन बना चुके हैं. 4 अर्धशतक लगाया है. (IPL)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें