JEE Advanced 2023: कैसे मिलेगा आईआईटी, एनआईटी में दाखिला ? समझ लें काउंसलिंग की प्रोसेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


JEE Advanced 2023, IIT NIT Admission Process: देश भर के विभिन्न आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं परीक्षा का आयोजन रविवार 4 जून 2023 को किया जाएगा. जिसमें पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

पेपर होने के बाद इसकी प्रोविजनल आंसर की 11 जून को रिलीज की जाएगी. जिस पर 12 जून तक उम्मीदवारों से उस पर आपत्ति मंगाई जाएगी. इसके आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट 18 जून को घोषित किए जाएंगे.

काउंसिलिंग
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद आईआईटी, एनआईटी एवं अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा. यह काउंसलिंग ज्वाइंट सीट लोकेशन अथॉरिटी, JOSAA की ओर से कराई जाएगी. काउंसलिंग के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी एवं 29 गवर्नमेंट फंडेड संस्थानों में एडमिशन कराया जाएगा. आईआईटी में एडमिशन जेईई एडवांस्ड की रैंक के आधार पर होगा. वहीं अन्य संस्थानों के लिए जेईई मेन की रैंक देखी जाएगी.

20 से शुरू होगी काउंसलिंग
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की डेट 20 जून को जारी की जाएगी. इसी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. कुल 6 राउंड में काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा. जिसमें रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग, मॉक अलॉटमेंट और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शामिल होगी. काउंसलिंग के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. जिसके लिए जेईई मेन के आवेदन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. इस दौरान उम्मीदवार अपने कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे. उनकी रैंकिंग के आधार पर उन्हें सीट का आवंटन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
Bank Job Exams: बैंक में नौकरी पाने के लिए कौन सी परीक्षाएं होती हैं
JEE Advanced 2023: 4 जून को है जेईई परीक्षा, नोट करें रिजल्ट तक का कैलेंडर, कैसे होगा एग्जाम?

Tags: Education, JEE Advance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें