फंकी बैग लिए एयरपोर्ट पर दिखे अक्षय कुमार, लगी है LED डिस्प्ले, खरीदने में 1 महीने की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Akshay Kumar Bagpack Price: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार उत्तराखंड से अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड- ओएमजी 2’ की शूटिंग कर मुंबई लौटे हैं. अक्षय कुमार को मुंबई के एक एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने पैपराजी का अभिवादन भी किया और फोटो के लिए पोज भी दिए. लेकिन अक्षय से ज्यादा उनके बैग ने लोगों का ध्यान खींचा. यह कोई सिंपल बैकपैक नहीं था बल्कि एक फंकी बैग था जिसमें एलईडी डिस्प्ले लगी दिखी. क्या आप फंकी बैग की कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बीती शाम मुंबई के एक एयरपोर्ट पर दिखाई दिए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था. उन्होंने अपने लुक को सफेद जूते और सनग्लास से कंप्लीट किया. साथ ही एक बैग अपनी पीठ पर ले रखा था. इस बैग में एलईडी डिस्प्ले लगी हुई थी, इसकी शेप उल्लू के चेहरे की तरह दिखीं. इसमें दो लाल आंखें भी बनी हुई थी.

अक्षय कुमार की बैग की कीमत

वैसे बैग की कीमत 9,000 रुपये से शुरू होकर 35,000 रुपये तक है. हालांकि यह बैग कुछ लोगों के बजट में आ जाएगा और कुछ लोगों के लिए बहुत ही महंगा साबित हो सकता है. संभवतः बॉलीवुड के बड़े स्टार होने के नाते उन्होंने सबसे हाईएस्ट प्राइज वाला बैग ही लिया है. यह बैग देखने में बहुत अच्छा लग रहा है और अक्षय इसे बड़ी शिद्दत से कैरी किया हुआ है.

Tags: Akshay kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें