
हाइलाइट्स
CSK के खिलाड़ी ने धोनी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है
इस खिलाड़ी ने बताया कि धोनी किस तरह खिलाड़ी का सपोर्ट करते हैं
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने बीते सालों में आईपीएल के जरिए कई खिलाड़ियों का करियर संवारने का काम किया है. दीपक चाहर भी उनमें से एक खिलाड़ी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य गेंदबाज बनने के बाद से ही दीपक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं. आईपीएल 2023 में भी दीपक का प्रदर्शन अच्छा रहा. ये अलग बात कि चोटिल होने के कारण दीपक लीग स्टेज के पूरे 14 मैच नहीं खेल पाए. पर उन्होंने आखिरी दौर के मुकाबलों में कमाल की गेंदबाजी की और चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया.
दीपक चाहर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालिफायर में भी अच्छी गेंदबाजी की थी और 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे. आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले दीपक ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया कि कैसे स्टीफन फ्लेमिंग के फैसले के खिलाफ जाते हुए धोनी ने 2018 के आईपीएल में उन्हें खिलाने का फैसला किया थआ.
बल्लेबाज के तौर पर मिला था मौका: दीपक
ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो पर दीपक ने ये किस्सा साझा किया. दीपक ने बताया, “जब मैं पहली बार माही भाई से मिला तो मैं बैटिंग कर रहा था, मैं पुणे टीम में आया था. स्टीफन फ्लेमिंग ने मुझे बैटिंग के कारण चुना था. टीम कैंप के दौरान एक प्रैक्टिस मैच हुआ था. मैंने 5 छक्के मारे थे. लेकिन, हैमिस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी. फिर उस आईपीएल सीजन में मैं ज्यादा मैच नहीं खेला था. अगले साल स्टीवन स्मिथ पुणे टीम के कप्तान बने और मैं पूरे साल 12th मैन ही रहा.”
IPL 2023 Final बारिश के कारण 1 दिन टला, CSK vs GT में से किसे होगा देरी का फायदा और क्यों?
जब दीपक के लिए कोच के फैसले को धोनी ने नहीं माना
दीपक चाहर ने आगे बताया, “2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई. धोनी टीम के कप्तान बने और ऑक्शन में मुझे चेन्नई ने खरीदा था. पहले मैच में प्लेइंग-xi को लेकर प्लानिंग चल रही थी. कोच स्टीफन फ्लेमिंग मुझे कुछ मुकाबलों के बाद खिलाना चाहते थे. पर धोनी ने फ्लेमिंग के फैसले के खिलाफ जाते हुए साफ कह दिया था कि दीपक सीजन के सभी 14 मैच खेलेगा. खुद सीईओ ने मुझे बताया था कि सीजन की टीम तय करने के लिए जब कप्तान, कोच और बाकी टीम मैनेजमेंट बैठा था तो मेरा नाम सबसे पहले लिखा गया था.”
.
Tags: Chennai super kings, Deepak chahar, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:49 IST









