GT vs CSK Final: शुभमन गिल नहीं, फाइनल का ‘बाजीगर’ बना 21 साल का बैटर, पहाड़नुमा पारी खेल CSK के उड़ाए परखच्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

साईं सुदर्शन गुजरात के बने संकटमोचक.
पिछले मैच में सुदर्शन को किया गया था रिटायर आउट.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023 Final) के विजेता का पता कुछ घंटो में लग जाएगा. फाइनल मुकाबले में सिक्का सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के पक्ष में गिरा. कैप्टन कूल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. उसके बाद इस मैच में रोमांच का इंजेक्शन धोनी ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की स्टंपिंग करके लगाया. बिजली की तेजी से आक्रामक दिख रहे गिल को धोनी ने पलक झपकते ही पवेलियन भेजा. लेकिन 21 साल के युवा साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) मानों सीएसके और ट्रॉफी के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए हों.

शुभमन गिल के विकेट के बाद गुजरात के ओपनर ऋद्धिमान साहा ने भी एक शानदार अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया. लेकिन साहा के आउट होने के बाद शुरू हुई नई पिक्चर, छक्कों की बौछार कर 21 साल के बल्लेबाज ने सीएसके के परखच्चे उड़ा दिए. साईं सुदर्शन के सामने चेन्नई की सारी शक्तियां फेल नजर आईं. युवा बल्लेबाज ने विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम पर 6 गगनचुंबी छक्के ठोक दिए और 8 चौके भी लगाए. अनकैप्ड इंडियन सुदर्शन ने महज 47 गेंद में 96 रन की पारी खेल दी. जिसकी बदौलत गुजरात ने आईपीएल इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. सीएसके को गुजरात ने 215 रन का विशाल लक्ष्य रखा था.

पिछले मैच का लिया बदला

GT vs CSK Final: धोनी हैं बिजली से भी तेज! पलक झपकते ही शुभमन गिल को किया आउट, हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

क्वालीफायर 2 में साईं सुदर्शन ने 43 रन की पारी खेली थी. लेकिन धीमे बल्लेबाजी के चलते मैच के अंत में उन्हें रिटायर आउट किया गया था. वहीं, फाइनल में सीएसके के खिलाफ बड़े मंच पर साईं सुदर्शन ने ताबड़तोड़ अंदाज से गुजरात को आईना दिखा दिया है. अब देखना होगा 215 के विशाल लक्ष्य को हासिल कर सीएसके पांचवी ट्रॉफी पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

Tags: Csk, IPL 2023, Ms dhoni, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें