20 रुपये में चूड़ियां…तो 100 रुपये में जूते, लखनऊ के इस सस्ते बाजार में मिलता है सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: बख्शी का तालाब बाजार एक ऐसी मार्केट है, जो बेहद लंबे वक्त से लगती आ रही है. यह बाजार हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लगता है, लेकिन इसकी खासियत सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यह बाजार लखनऊ के सभी बाजारों से बेहद सस्ता है. यहां पर आपको 20 रुपये में चूड़ियों का सेट, 100 रुपये की कुर्तियां, 200 रुपये में बनारसी साड़ी और 100 रुपये के जूते और चप्पल मिल जाएंगे.

यही नहीं जो ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांडेड मार्केट में हजारों में मिलते हैं, वही यहां पर ठेले पर 50 से लेकर 300 रुपये के अंदर मिल रहे हैं. लोग खरीदारी भी खूब करते हैं. यूं तो यह बाजार सिर्फ तीन दिन का होता है, लेकिन यहां का पूरा फायदा उठाने के लिए ग्राहक दूर-दूर से आते हैं और जमकर खरीदारी करते हैं. दुकानदार सुंदर लाल और दिनेश ने बताया कि लखनऊ के सभी बाजारों में जो सामान 500 रुपये में मिलेगा वही यहां पर 200 में मिल जाएगा. सस्ता होने की वजह से यह बाजार लोगों को खूब पसंद आता है. तीन दिन में ही हजारों की कमाई हो जाती है.

इतना कुछ मिलता है यहां पर
इस बाजार में आपको घर का राशन, सब्जी, मिठाइयां, नमकीन, बिस्किट से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुर्तियां, जींस टॉप, स्कूल बैग, चूड़ियां, सैंडल, सोलह श्रृंगार का सामान, स्टाइलिश बैग, जूते चप्पल के साथ ही रसोई के बर्तन और प्लास्टिक के डिब्बे मिल जाएंगे. यही नहीं, यहां पर आपको सिल्क और बनारसी साड़ियां भी मिल जाएंगी. यहां पर मिलने वाले हर एक सामान की कीमत बेहद कम होती है.

ऐसे पहुंचे यहां
अगर आप भी इस बाजार से खरीदारी करना चाहते हैं तो सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बख्शी के तालाब पर पहुंच जाइए. बख्शी का तालाब बेहद मशहूर है और यहीं पर पूरा बाजार सजता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 20:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें