गजब! यहां शहर घूमने आया था एक मुसाफिर, उसे आया ऐसा आईडिया कि खोला दिया फूड बिजनेस…अब लोगों की जुबां पर चढ़ा स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सृजित अवस्थी/ पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर में इन दिनों झाँसी के गोलगप्पों की धूम है. शहर के लोग झांसी के गोलगप्पों को ख़ासा पसंद कर रहे हैं. इस गोलगप्पे का स्टॉल लगाने वाला युवक दशरथ झाँसी जिले का रहने वाला है. बीते 2 महीनों से वह पीलीभीत में स्टॉल लगा रहा है.

दरअसल, मूल रूप से झाँसी ज़िले का रहने वाला दशरथ अपने दोस्तों के साथ घूमने पीलीभीत आया था. घूमने के दौरान उसने शहर के अलग अलग इलाकों में कई दुकानों व स्टॉल के गोलगप्पों का टेस्ट लिया. लेकिन उसे पीलीभीत की किसी दुकान के गोल गप्पे पसंद नहीं आए. ऐसे में उसके दिमाग़ में आइडिया आया कि क्यों ना यहाँ गोलगप्पों स्टॉल लगाया जाए.

लोगों को गोलगप्पों का टेस्ट पसंद आ रहा

दशरथ पेशेवर तौर पर एक कारीगर हैं. आज से दो महीने पहले दशरथ ने एक रेहड़ी तैयार कर पीलीभीत के मंडी गेट के सामने अपनी दुकान लगानी शुरू कर दी. धीरे धीरे लोगों को इन गोलगप्पों का टेस्ट पसंद आने लगा. इन दिनों शहर भर में झाँसी वाले गोलगप्पों का यह स्टॉल चर्चा का विषय बना है. लोगों का रिस्पांस अच्छा देखते हुए दशरथ ने अपने गाँव से एक और दोस्त को बुलाकर उसका भी स्टॉल पीलीभीत के नौगवां चौराहे पर लगवाना शुरू कर दिया.

आप भी यहाँ पहुँच कर ले सकते हैं स्वाद

अगर आप भी गोल गप्पे के शौक़ीन हैं और झाँसी के इन मशहूर गोलगप्पों का स्वाद चखना चाहते हैं. तो आप दिन के दो बजे के बाद मंडी गेट के सामने स्थित इस स्टॉल पर पहुँच कर गोलगप्पों का लुत्फ़ उठा सकते हैं. वहीं शाम सात बजे के बाद नौंवा चौराहे पर भी आप झांसी के इन मशहूर गोलगप्पों का स्वाद चख सकते हैं.

Tags: Pilibhit news, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें