
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 11 साल के बच्चे ही हत्या से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने अब इस कत्ल का खुलासा कर दिया है. उसकी हत्या 19 साल की चचेरी बहन ने की थी. आरोपी लड़की ने धारदार हथियार (गुप्ती) और पत्थर से वारकर भाई को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी लड़की ने पुलिस ने बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन स्निफर डॉग ने उसे पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि मृतक के घरवाले उसे चोरनी कहते थे. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने भाई को मार डाला.
गौरतलब है कि 25 मई को चिराईपानी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब गांव के सरकारी स्कूल में पृथक साहू लाश मिली. लाश देखते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जांच में पुलिस को पता चला कि पृथक की उम्र 11 साल थी. वह अंग्रेजी मीडियम स्कूल में 6 कक्षा का छात्र था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 24 मई को वह घर से कहकर निकला था कि खेलने जा रहा है. लेकिन, फिर वापस नहीं लौटा.
स्निफर डॉग रूबी ने युवती की ओर किया इशारा
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. शुरुआत में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला. पुलिस ने इस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए अपनी स्निफर डॉग रूबी को काम पर लगाया. रूबी ने मौके पर पहुंचकर पूरे सामान को सूंघा. इस सर्च में पुलिस को मौके से धारदार हथियार (गुप्ती) मिल गया. रूबी ने उस हथियार को सूंघा. उसके बाद वह यह गंध सूंघते-सूंघते मृतक पृथक के ताऊ के घर पहुंची. यहां वह मृतक की बड़ी बहन उमा के आसपास मंडराने लगी. रूबी बार-बार उमा के पास जाकर ठहरने लगी.
युवती ने पुलिस को बताई हत्या की वजह
इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने युवती को हिरासत में ले लिया. पुलिस जब उसे थाने लेकर आई तो वह गुमराह करने लगी. लेकिन, पुलिस ने जब उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में युवती ने बताया कि कुछ दिनों पृथक के घर दस हजार रुपये की चोरी हुई थी. इस घटना के बाद चाचा का परिवार मुझे चोरनी बुलाने लगा. इसी बात का बदला लेने मैंने पृथक को मार दिया. लड़की के जुर्म स्वीकारते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
.
Tags: Chhattisgarh news, Crime News, Raigarh news
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 14:59 IST








