Kota : कमरे की सफाई के दौरान बेड पर फन फैलाए बैठा था ब्लैक कोबरा,1 घंटे तक दहशत में रहा परिवार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 शक्ति सिंह/ कोटा. कोटा में इन दिनों लगातार अलग-अलग इलाकों से सांप निकलने का दौर जारी है. मौसम में बदलाव होने के साथ ही इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही है. सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाके में घुसने लगे है. इस कड़ी में एक मकान में सफाई के दौरान ब्लैक कोबरा सांप नजर आया जिसे लेकर 1 घंटे तक परिवार में दहशत रही.

दरअसल गणेश नगर इलाके में 4 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप एक मकान घुस गया और वहां कमरे में मौजूद डबल बेड पर जाकर फन फैलाकर बैठ गया. परिवार के लोग सांप को देख डर के मारे बाहर जाकर बैठ गए. करीब 1 घंटे तक परिवार के लोग दहशत में रहे. तभी स्नैक कैचर गोविंदशर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया गया. गोविंद शर्मा ने कोबरा को रेस्क्यू किया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर ब्लैक कोबरा सांप को जंगल में रिलीज कर दिया.

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि गणेश नगर निवासीरामप्रसाद मेहरा ने घर में कोबरा प्रजाति का सांप होने की सूचना दी थी. जिस पर मौके पर जाकर देखा तो परिवार के लोग बाहर बैठे हुए थे और कमरे को बाहर से बंद कर दिया था. कमरे व रसोई में कोबरा की तलाश की लेकिन नही मिला. फिर कमरे में रखे डबल बेड के बिस्तर उठाए तो उसके नीचे ब्लेक कोबरा नजर आया. बिस्तर हटाते ही वो फन फैलाकर बैठ गया और फुसकारी मारने लगा. सांप को स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सावधानीपूर्वक जंगल में रिलीज कर दिया.

राम प्रसाद ने बताया कि मकान में पत्नी व बेटे के साथ रहते है. पत्नी बच्चे के कमरे में सफाई कर रही थी. तभी अचानक स्टूल के नीचे काला सांप नजर आया. डर के मारे कमरे की कुंडी लगाकर सभी बहार चले गए. फिर तुरंत ही स्नैक केचर गोविंद शर्मा को बुलाया. गोविंद शर्मा ने सांप को पकड़ा. तब जाकर राहत की सांस ली. स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि अक्सर बारिश के बाद व गर्मी में हिट से परेशान होकर सांप अपने बिलों से बाहर आते है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें