जमशेदपुर में यहां मिलती हैं मार्बल की खूबसूरत मूर्तियां और मंदिर, होम डिलीवरी की भी है सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश कुमार/जमशेदपुर. सभी लोग चाहते हैं कि उनके घरों में एक खूबसूरत मंदिर हो. लोग अक्सर घरों के लिए लकड़ी का मंदिर बनाते हैं और कई लोग मार्बल के भी मंदिर बनाते हैं. अगर आप बेहतरीन मार्बल से बनी हुई मूर्ति या मंदिर खोज रहे हैं तो जमशेदपुर में गोराई मार्बल्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

दुकान के संचालक सत्यजीत गोराई ने बताया कि यह बिजनेस 10 साल से कर रहे हैं. जो भी मार्बल्स मंगवाते हैं वह राजस्थान के कई हिस्सों से आता है, जैसे उदयपुर ,मकराना, वैशनाला, राजनगर इत्यादि. सबसे कीमती और बेहतरीन क्वालिटी का मार्बल मकराना का होता है. वेतनाम से भी मार्बल मंगाते हैं जो काफी बेहतरीन क्वालिटी का होता है.

आपके शहर से (जमशेदपुर)

5500 रुपए से स्टार्ट है मूर्ति का रेट

मूर्ति की कीमत की बात करें तो 12 इंच की 5500 रुपए, 18 इंच की 9500 रुपए, 24 इंच की मूर्ति 12500 रुपए में बनाई जाती है. मंदिर की कीमत की बात करें तो 18/12 की कीमत 3000 रुपए, 24/18 की कीमत 5500 रुपए, 36/24 की कीमत 15500 रुपए है, जितनी बड़ी मूर्तियां और मंदिर लेंगे उसकी कीमत वैसी रहेगी. यहां पर होलसेल और रिटेल दोनों रेट पर मंदिर और मूर्तियां मिलती हैं. साथ ही अगर आप अपने गुरु की मूर्ति बनाना चाहते हैं तो यहां पर आसानी से 7 से 10 दिन के अंदर मूर्ति बनकर तैयार हो जाती है. इस दुकान में होम डिलीवरी का भी ऑप्शन उपलब्ध है.

Tags: Jamshedpur news, Jharkhand news, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें