राजस्थान: युवक के सीने में उतारी 6 गोलियां, गांव के बीच में ही दिनदहाड़े कर दिया ढेर, जानें वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सूरौठ थाना इलाके में हुई वारदात
आपसी रंजिश बताया जा रहा कारण
आरोपियों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

करौली. करौली के हिंडौन के सूरौठ थाना इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या (Murder) कर दी गई. हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. आरोपियों ने युवक को ताबड़तोड़ छह गोलियां मारी. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि यह वारदात सूरौठ थाना इलाके के पाली गांव में रविवार को हुई थी. पुलिस को सूचना मिली की पाली गांव में फायरिंग की घटना हुई है. उसमें एक युवक की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव में अजय सिंह (28) का शव पड़ा हुआ था. अजय पाली गांव का ही रहने वाला था. उसके शव के आसपास कुछ कारतूस भी पड़े थे.

दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मृतक अजय सिंह के शव को हिंडौन के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की इस वारदात को अंजाम आपसी पुरानी रंजिश में दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आपके शहर से (करौली)

काफी समय पहले से रंजिश चली आ रही थी
अन्य आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय पहले से रंजिश चली आ रही थी. इस आपसी रंजिश को लेकर मुकदमे भी दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अजय सिंह के शरीर में करीब छह गोलियां दागी हैं. पुलिस सभी एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है. वारदात के बाद बीते दो दिन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Tags: Crime News, Karauli news, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें