Pali Murder Case: आरोपी में दिखे खतरनाक लक्षण, पर्सनेल्टी डिसोर्डर भी आया सामने, आइसोलेट किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाली के सेंदड़ा इलाके में हुई थी वारदात
आरोपी ने पुलिसकर्मियों को काट खाया था
रेबीज इंफेक्शन की अभी तक कोई हिस्ट्री नहीं मिली

जोधपुर. पाली जिले के सेंदड़ा थाना इलाके में महिला की हत्या (Murder) कर उसके मुंह को नोंच देने वाले युवक का जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज जारी है. इस मरीज को अस्पताल प्रशासन ने अन्य मरीजों से आइसोलेट करके रखा है. डॉक्टर्स की मानें तो फिलहाल इस नृसंश हत्या के आरोपी युवक की स्थिति स्थिर है. अस्पताल के न्यूरोलॉजी और मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी उसकी जांच की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर इस आरोपी युवक का इलाज किया जा रहा है. आरोपी में हाइड्रोफोबिया (Hydrophobi) के लक्षण मिले हैं.

डॉक्टर्स ने उसके मस्तिष्क (ब्रेन) में इन्फेक्शन होने की आशंका जताई है. इस मामले में और अधिक निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए अब उसका सीटी स्कैन भी किया जाएगा. हत्या के आरोपी युवक को शनिवार शाम पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर के महात्मा गांधी असप्ताल लाया गया था. महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा ने बताया कि फिलहाल युवक सुरेंद्र को आइसोलेट करके रखा गया है. चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है.

PPE किट पहनकर हत्या के आरोपी को लाई पुलिस, संपर्क में आए लोगों के लगाया टीका, जानें वजह 

आपके शहर से (जोधपुर)

मानसिक कारणों से भी व्यवहार में बदलाव आ जाता है
उनका कहना है कि कई बार मानसिक कारणों से भी व्यवहार में बदलाव आ जाता है. इसलिए ये भी जांच की जा रही है की कहीं इस वजह से तो मरीज उग्र व्यवहार तो नहीं कर रहा है. डाक्टर्स का मानना है कि युवक को हाइड्रोफोबिया के लक्षण जरूर है. लेकिन फिलहाल उसे कुत्ते के काटने की हिस्ट्री अभी तक सामने नहीं आई है.

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर डाली बुरी नजर, बोला-तेरे पर दिल आ गया, देवर भी हो गया फिदा, फिर … 

मरीज के शरीर में दो लक्षण प्रतीत हो रहे हैं
आरोपी युवक का इलाज कर रहे यूनिट के वरिष्ठ चिकित्सक प्रभात ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर युवक की बॉडी में दो तरह के डाइग्नोसिस बन रहे हैं. इसमें पहला पैरानॉइड पर्सनेल्टी डिसोर्डर सामने आ रहा है. इस बीमारी से ग्रसित मरीज क्या कर रहा है. इसका खुद उसे भी पता नही रहता है. इन मरीजों में शक्की स्वभाव, निरंतर अविश्वास की स्थिति और हमेशा असुरक्षा की भावना रहती है.

ब्रेन में कोई इन्फेक्शन भी हो सकता है
ऐसे लोग हर समय अत्यधिक सजग रहते हैं. किसी भी बात पर जल्दी बुरा मान जाते हैं. गलती करने पर भी वे उसे स्वीकारते नहीं हैं. इसके अलावा उसके ब्रेन में कोई इन्फेक्शन भी हो सकता है जिसकी वजह से वह उग्रता कर रहा है. डॉक्टर्स की मानें तो एक दो दिन में जांच रिपोर्ट में इसका पता चल सकेगा.

रेबीज को लेकर अभी कोई हिस्ट्री नहीं मिली है
मनोरोग विभाग के चिकित्सकों को भी बुलाकर मरीज की जांच करवाई गई है. मनोचिकित्सकों ने कुछ दवाएं एडवाइस की है. इन दवाओं को देने के बाद इनका असर भी सामने आने लगा है. मरीज में अब एग्रेसिवनेस नहीं है. डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल रेबीज इंफेक्शन को लेकर अभी कोई हिस्ट्री नहीं मिली है.

यह है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि पाली के सेंदला थाना इलाके में एक वृद्ध महिला की हत्या कर उसका चेहरा नोच लेने की सनसनीखेज वारदात सांमने आई थी. आरोपी युवक को मौके से पुलिस ने जनसहयोग से काबू कर गिरफ्तार किया था. पुलिस की मानें तो वृद्ध महिला के चेहरे पर पत्थर मार कर उसकी हत्या की गई थी. उसके बाद उसके चहरे को नोंचा गया था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी युवक ने हत्या कर मृतका के चेहरे को नोंच खाया था. आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर भी उसने हमला कर काट खाने का प्रयास किया था.

पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर अस्पताल लाए थे आरोपी को
उसके बाद आरोपी को पाली के बागड़ अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने रेबीज की आशंका के चलते उसे जोधपुर रेफर किया था. युवक की जेब से मुंबई रेल का टिकट, आधार कार्ड और रेबीज की दवाएं बरामद हुई थी. इसके बाद युवक के संपर्क में आए सभी लोगों को रेबीज वैक्सीन लगाई गई थी. आरोपी की पाली से जोधपुर की शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने पीपीई किट पहने थे.

Tags: Crime News, Jodhpur News, Pali news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें