आदित्य तिवारी, भोपाल. 28 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया है. यही कारण है कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं तथा बारिश का दौर देखने को मिला. आपको बता दें कि टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना जैसे शहरों में ओले गिरते हुआ भी देखे जा सकते हैं. 70 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलने के आसार हैं. 28 मई से प्रदेश में चौथा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ. जिससे यहां के शहरों के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला.
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के बाद बारिश तथा तेज हवा चल रही है और नमी देखने को मिल रही है. जिसका सबसे बड़ा कारण चक्रवात और दो ट्रफ लाइन गुजरना है. वहीं अब रविवार से चौथे सिस्टम के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं.
जानें किन जिलों में होने वाली है बारिश
शाजापुर, आगर, मंदसौर, बुरहानपुर नीमच, रीवा, सागर, सतना, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, शहडोल, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और भोपाल जैसे शहरों में सोमवार के दिन बारिश देखने को मिल सकता है. सागर संभाग के कई जगहों पर ओला गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है. शहडोल संभाग, ग्वालियर और चंबल जैसे जिलों में तेज आंधी चलने के आसार है.
आपके शहर से (भोपाल)

Positive News: छोटा भाई हुआ पोलियो ग्रस्त, तो डॉक्टर ने इसके खिलाफ शुरू कर दी मुहिम, 41 सल से लड़ रहे लड़ाई

Raipur : Women Wrestlers Protest पर बोले Avimukteshwaranand- “शिकायत की जांच कराने में क्या समस्या?”

राहुल गांधी का दावा- एमपी में कांग्रेस को मिलेंगी 150 सीटें, शिवराज बोले- बाबा खयाल अच्छा है…बीजेपी 200 पार

सतपुड़ा के जंगल में तैयार हो रहा तितली पार्क, फूलों के साथ लगाए जा रहे औषधीय पौधे

MP: सीएम शिवराज ने हेल्पलाइन नंबर पर युवक की सुनी शिकायत, अफसरों को दिया निर्देश, मचा हड़कंप

Delhi : Assembly Elections की रणनीति को लेकर मंथन, Congress की Meeting में शामिल हुए Rahul Gandhi

MCU के नए सत्र से इंग्लिश जर्नलिज्म की शुरुआत, जानें कब तक ले सकते हैं एडमिशन

ग्वालियर दुर्ग के इन खूबसूरत महलों मे तलघर से जुड़ा है गहरा रहस्य, जानिए इसकी दर्दनाक कहानी

Bhopal : CM Shivraj ने Mega Job Fare में क्या बोले CM Shivraj ? | Latest News | Top News | News18 MP

Criminals | किसने की रिश्तों से बेवफाई ?, अंजान वीडियो कॉल से सावधान ! | Top News | Latest News | CG

Jabalpur : NIA और ATS की दबिश, NIA के छापे में अधिवक्ता के घर से मिला कारतूस का जखीरा | Top News |MP
तीसरा दिन भी नौतपा का ठंडा
अचानक से मध्य प्रदेश में मौसम के बदलाव ने नौतपा में होने वाली भीषण गर्मी के तेवर ही बदल दिए. नौतपा के तीसरे दिन भी गर्मी का असर बिल्कुल नहीं रहा. एकमात्र खंडवा जिले में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान देखा गया. इसके अलावा सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम आंका गया. 39.6 भोपाल, 37.1 ग्वालियर, 38.2 इंदौर और 38.4 जबलपुर का तापमान रहा. 40 डिग्री तक का तापमान नरसिंहपुर, मलाजखंड, खजुराहो और रतलाम में देखा गया.
प्रदेश के बाकी शहरों के तापमान की बात करें तो इन शहरों से बाकी शहरों का पारा कम ही देखा गया. प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी का रहा. 32.8 डिग्री के करीबन वहां का मौसम था. हालांकि, प्रदेश में कई जगह ऐसे भी थे जहां बारिश और ओले भी गिरे.
जानें कितनी रफ्तार से मध्य प्रदेश में चल रही है हवा
शनिवार के दिन मध्यप्रदेश में तेज हवा और बारिश देखने को मिला. 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जबलपुर में हवा चलते हुए देखा गया. वहीं बारिश भी आधे इंच से ज्यादा हुई. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आंगड़िया गांव में तेज आंधी आने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का छत उड़ गयी.
मध्य प्रदेश के कटनी, सागर, मंडला, उमरिया, सिवनी, मलाजखंड, सीधी, दमोह, ग्वालियर जैसे जिलों में बारिश देखने को मिला. 54 किलोमीटर की रफ्तार से शिवपुरी में, 41 किलोमीटर प्रति घंटा सीहोर में, 43 किलोमीटर प्रति घंटा अशोकनगर में, 69 किलोमीटर प्रति घंटा छतरपुर में, 56 किलोमीटर सागर में, 63 किलोमीटर बालाघाट में, 52 किलोमीटर रीवा में, 45 किलोमीटर सीधी में, 48 किलोमीटर दमोह में, 41 किमी सिहोर में, 37 किलोमीटर छिंदवाड़ा में, 39 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पन्ना में हवा चली.
मई के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी होगी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पांडे के मुताबिक मार्च से मई तक प्री मॉनसून सक्रिय रहता है. मार्च और अप्रैल के बाद भी बारिश, ओले और तेज हवा का दौर मई के महीने में भी देखने को मिला है. ऐसा आकलन है कि मौजूदा सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से मई के पूरे महीने में भी मौसम का मिजाज कुछ इस तरह ही देखने को मिलेगा. आमतौर पर मई माह के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी देखने को मिलता है.
बीते 10 साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 47 डिग्री ग्वालियर का और 46 डिग्री के पारा भोपाल का तापमान पहुंच जाता था. इनके अलावा उज्जैन, इंदौर और जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी भीषण गर्मी देखने को मिलता था. लेकिन इस साल मध्यप्रदेश के लगभग सभी शहरों में 40 डिग्री के आसपास अभी गर्मी देखने को मिली है.
.
Tags: Bhopal news, Mp news, MP weather, MP Weather Alert, MP weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:47 IST








