Swimming Tips : स्विमिंग करते समय इन बातों का रखें ख्याल, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 कृष्ण कुमार/ नागौर. लोग गर्मियों की छुट्टियों के साथ ही घूमने निकल गए है ऐसे में कई ऐसे स्थान भी है जहां लोग तालाब में तैरने का मजा उठाते है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप तालाब में स्विमिंग करते समय क्या सावधानियां रख सकते है. साथ ही जो पहली बार स्विमिंग करने जा रहे है उन्हें किन नियमों को फॉलो करना चाहिए.

तैराकी प्रशिक्षक राजकुमार दहिया बताते है कि अगर आप स्विमिंग सीखना चाहते है तो सबसे पहले आपके पास हवा से भरा ट्यूब व मजबूत रस्सा होना चाहिए. अगर आप बावड़ी, नाडी, तालाब में स्विमिंग करने उतरते हो तो यह पास में होना आवश्यक है. आप पहली बार स्विमिंग कर रहे हो तो ट्यूब को पहनकर स्वीमिंग करनी चाहिए. उसके बाद ही पानी में उतरना चाहिए.

स्विमिंग के समय क्या रखें सावधानी
राजकुमार दहिया बताते है कि अगर आप स्वीमिंग सीखना चाहते है तो ट्यूब का इस्तेमाल करें. साथ ही आपको पानी के बहाव का पता होना चाहिए वह किस तरफ बह रहा है. इसके अलावा कुछ समय पश्चात ट्यूब को निकलना चाहिए ताकि पहले आप कम पानी का स्तर पर स्विमिंग कर सके और डूबने के खतरे से बच सके. इसके अलावा हाथो पैरों की पोजिशन काफी मयाने रखती है. हाथ की सभी अंगुलिया आपस में मिली होनी चाहिए और हाथ अंदर से मुड़ा हुआ होना चाहिए और ताकत के साथ पानी को पीछे धकलना है. वहीं पैरों की पोजिशन फॉल्ड करके पानी को पीछे धकलना चाहिए.

इसके अलावा कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी होता है. अगर आप पानी के अंदर सास रोकने की कोशिश कर रहे हो तो किसी के पैर पकड़कर करनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या आए तो बाहर निकल सके. वहीं अगर गहरे पानी के अंदर चले जाते है तो सांस को बाहर छोड़ने का प्रयास करे और अपना मुंह ना खोले ताकि पानी मुंह के अंदर ना जाए. स्विमिंग करते वक्त पानी के बाहर अपने मुंह को रखे. इस प्रकार से स्विमिंग करते वक्त सावधानी रखनी चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें