बीकानेर के स्नेक मैन की सांपों से है ‘दोस्ती’! 14 साल में 2500 ज़हरीले सांपों का किया रेस्क्यू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल स्वामी/बीकानेर. आम तौर पर लोग जहरीले सांपों का नाम सुनकर डर-सहम जाते हैं और उसे मार डालने के लिए उस पर हमला कर देते हैं. राजस्थान के बीकानेर के मोहम्मद इकबाल पिछले 14 साल से सांपों की जान बचा रहे हैं. स्नेक रेस्क्यूअर मो. इकबाल शहर के हर कोने में जा कर सांपों की जान बचाने का कार्य करते है. खास बात है कि इकबाल साप पकड़ने के लिए किसी भी तरह का कोई फीस या चार्ज नहीं लेते हैं. वो यह काम सांपों के प्रति अपने प्यार के कारण नि:शुल्क करते हैं.

इकबाल ने बताया कि वो बीकानेर में अभी तक 2,500 सांप पकड़ चुके हैं. इसके अलावा, वो लगभग 200 गोयरे (गोह) भी पकड़ चुके हैं. उन्होंने बताया कि किसी के घर या अस्पताल या कोई अन्य जगह सांप होने की सूचना पर फौरन वहां पहुंचते हैं और सांप का रेस्क्यू करते हैं जिससे इंसान और सर्प दोनों की जान बच जाती है. बाद में वो रेस्क्यू किये सांप को वन विभाग को सुपुर्द कर देते हैं. कई बार तो इन सांपों को जोड़ बीड (वन क्षेत्र) में ले जाकर छोड़ देते हैं.

सांप पकड़ने की निःशुल्क देते है ट्रेनिंग

इकबाल ने बताया कि वो कई लोगों को सांप पकड़ना सिखा चुके हैं. इस काम के लिए वो कोई फीस नहीं लेते. उनका कहना है कि प्रकृति के लिए सांप लाभकारी जीव है, इसलिए इसको मारना नहीं चाहिए. सांप दिखने पर इसको रेस्क्यू या पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ देना चाहिए.

सर्प प्रेमी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि बचपन में उन्होंने लोगों को सांप मारते हुए देखा तो लगा कि लोग इस बेजुबान जीव को क्यों मार रहे हैं. यह सरासर गलत है. तभी से वो सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें बचाने की मुहिम में जुट गये.

मो. इकबाल ने बीकानेर में सांप और गोयरे को बचाने के लिए जीव रक्षा दल भी शुरू किया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें