Gujarat Titans के ‘स्‍पाइडर मैन’ ने भरी हुंकार, Final से पहले कहा -ऑरेंज कैप जीतना अच्‍छा है, लेकिन…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 का फाइनल आज खेला जाएगा
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और गुजरात टाइटंस की होगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली. गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल के लिए यह साल बेहतरीन रहा है. वह ना सिर्फ आईपीएल 2023 के सबसे बड़े स्‍टार के तौर पर उभरे हैं बल्कि दिग्‍गजों को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैंप पर भी अपना हक जमा लिया है. लीग के मौजूदा सीजन में गिल अब तक 3 शतक के साथ 851 रन बना चुके हैं. सोमवार को होने वाले फाइनल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती गुजरात टाइटंस के ओपनर को रोकना होगा. News18 को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में शुभमन गिल ने कहा कि अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ है.

शुभमन गिल ने कहा, यह साल वाकई बहुत अच्छा रहा है. मैं इसके लिए ऊपर वाले को धन्यवाद देता हूं. हालांकि, मुझे ये महसूस होता है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है. हर बार जब मैं मैदान में अच्छा प्रदर्शन करता हूं तो अगली सुबह मुझे यह अहसास होता है कि अभी काफी कुछ करना बाकी है. शुभमन ने कहा, आईपीएल खत्म होते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू हो जाएगी. डब्ल्यूटीसी के बाद एशिया कप होगा, फ‍िर वनडे वर्ल्‍ड कप. इसलिए मेरे दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ होता है और उसे करने के लिए मैं तत्‍पर रहता हूं.

क्रिकेट के मैदान में तहलका मचा रहे शुभमन गिल फ‍िल्‍मी दुनिया से भी जुड़ चुके हैं. उन्‍होंने ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स’ के हिंदी और पंजाबी संस्करणों में अपनी आवाज दी है. इंटरव्‍यू में यह पूछे जाने पर कि आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने, आईसीसी विश्‍व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी करने के बीच फिल्म के दो संस्करणों के लिए डबिंग कैसे संतुलित की, शुभमन गिल ने कहा, मेरे लिए यह साल बहुत व्‍यस्‍त रहा है, लेकिन मैं प्रैक्टिस करने और खेलने को व्यस्तता नहीं मानता हूं. दरअसल, ये कुछ ऐसा है जो मैं हमेशा से करता रहा हूं. यह वास्तव में मुझे चार्ज करता है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में डब्ल्यूटीसी फाइनल और फ‍िर वर्ल्‍ड कप होने जा रहा है. यह यकीनन मेरे लिए मजेदार और रोमांचक साल होने वाला है.

CSK vs GT: Final में मिटेगा 763 दिन का सुपर सूखा? 16 साल में 14 बार हुआ ऐसा, 5 टीमें लगा चुकी हैं ‘चौका’

बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ 1 जून को देशभर में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज होगी. हिंदी और पंजाबी संस्करणों में स्‍पाइडर मैन की भूमिका निभा रहे पवित्र प्रभाकर को शुभमन गिल ने अपनी आवाज दी है.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें