
आदित्य कृष्ण/अमेठी : तुम्हारे शहर में गांव का मौसम गुलाबी है यह आंकड़े झूठे हैं यह दावा किताबी है. मशहूर शायर अदम गोंडवी की लाइनें तो आपको याद होंगी. देश एक तरफ जहां चांद पर घर बनाने के सपने देख रहा है. वहीं आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी अमेठी में एक गांव ऐसा है जो सुविधाओं के अभाव से ग्रस्त है. कई सालों से इस गांव के ग्रामीण बिजली की सुविधा मुहैया कराने के लिए विभागीय अधिकारी के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन हालात जस के तस हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि अमेठी में जनप्रतिनिधियों ने भी इस गांव को उपेक्षा की निगाह से देखा. अब ऐसे में ग्रामीण सिर्फ और सिर्फ परेशान हो रहे हैं.
दरअसल, पूरा मामला अमेठी जनपद के संग्रामपुर विकासखंड के मड़ौली गांव के विजय नगर का है. जहां गांव में सड़क पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं हैं. लेकिन बिजली की सुविधा आज तक नहीं पहुंची. 12 साल बाद भी घरों तक बिजली व्यवस्था नहीं पहुंची. बिजली के लिए ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की. लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब ऐसे में आलम यह है कि ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. नहर किनारे बसे इस गांव में करीब 2 दर्जन से अधिक घर बिना बिजली के अपना जीवन यापन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गांव तक एक बार फिर बिजली पहुंचाने के लिए मांग की है.
ग्रामीणों की सुनिए
गांव के रहने वाले अजय कुमार बताते हैं कि यहां पर बिजली की समस्या है. करीब 12 सालों के अधिक समय से यहां पर बिजली नहीं आई. हमारी मांग है कि यहां पर बिजली की व्यवस्था कराई जाए. वही गांव के रहने वाले एक इंटरमीडिएट के छात्र अमन कुमार ने बताया कि यहां पर बिजली की समस्या है पढ़ाई के साथ खाने पीने में दिक्कतें होती हैं.गर्मी के दिनों में सांप बिच्छू निकलते हैं उनसे भी खतरा रहता है. अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है. वैसे में हमारी मांग है कि बिजली इस गांव में पहुंचाई जाए.
जिम्मेदारों ने किया किनारा
पूरे मामले पर जब अधिशासी अब अभियंता विद्युत से बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर बोलने से इंकार कर रही है. उनका कहना है कि पूरे मामला संज्ञान में नहीं है. जैसे ही पूरा मामला संज्ञान में आता है. मामले की जांच कर जो भी आवश्यक कार्रवाईहोगी वह की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:03 IST








